Joshua 10:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
soorya oobate oobate yahoshoo se agyaa pakar logon ne unhen un vrakshaen par se utarake usee gufaa men jahan ve chhpai gaae the dal diya, aur us gufaa ke munh par bade bade patthr dhar dia, ve aj tak vaheen dhare huae haain..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सूरज ढले को यहोशू ने अपने लोगों से शवों को पेड़ों से उतारने को कहा। तब उन्होंने उन शवों को उस गुफा में फेंक दिया जिसमें वे छिपे थे। उन्होंने गुफा के द्वार को बड़ी शिलाओं से ढक दिया। जो आज तक वहाँ हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोशुअ ने सन्‍ध्‍या के समय सेना-नायकों को आदेश दिया, और उन्‍होंने राजाओं की लाशें वृक्षों से उतार लीं, और उस गुफा में फेंक दीं, जहाँ वे भागकर छिप गए थे। उन्‍होंने गुफा के प्रवेश-द्वार पर बड़े-बड़े पत्‍थर रख दिए, जो आज तक वहां हैं।
Hindi Bible HHBD
सूर्य डूबते डूबते यहोशू से आज्ञा पाकर लोगों ने उन्हें उन वृक्षों पर से उतारके उसी गुफा में जहां वे छिप गए थे डाल दिया, और उस गुफा के मुंह पर बड़े बड़े पत्थर धर दिए, वे आज तक वहीं धरे हुए हैं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सूर्य डूबते डूबते यहोशू से आज्ञा पाकर लोगों ने उन्हें उन वृक्षों पर से उतारके उसी गुफा में जहाँ वे छिप गए थे डाल दिया, और उस गुफा के मुँह पर बड़े बड़े पत्थर रख दिए, वे आज तक वहीं रखे हुए हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सूर्य ढलने पर यहोशू के आदेश पर उन्होंने वे शव उतारकर उसी गुफा में रख दिए, जहां वे छिपे थे. उन्होंने गुफा पर बड़े-बड़े पत्थरों का ढेर लगा दिया, जो आज तक वैसा ही है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सूर्य डूबते-डूबते यहोशू से आज्ञा पाकर लोगों ने उन्हें उन वृक्षों पर से उतार के उसी गुफा में जहाँ वे छिप गए थे डाल दिया, और उस गुफा के मुँह पर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए, वे आज तक वहीं रखे हुए हैं।