Joshua 10:37 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur unhon ne use le liya, aur usako aur usake raja aur sab gavon ko aur un men ke sab praanaiyon ko talavar se mara jaaisa yahoshoo ne aeglon se kiya tha vaaisa hee us ne hebraen men bhee kisee ko jeeavit n chhoda us ne usako aur us men ke sab praanaiyon ko satyanash kar dala..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्होंने नगर तथा हेब्रोन के निकट के सभी छोटे उपनगरों पर अधिकार कर लिया। इस्राएल के लोगों ने नगर के हर एक व्यक्ति को मार डाला। वहाँ कोई भी जीवित नहीं छोड़ा गया। यह वैसा ही था जैसा उन्होंने एग्लोन में किया था। उन्होंने नगर को नष्ट किया और उसके सभी व्यक्तियों को मार डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और उस पर अधिकार कर लिया। उसने उसके राजा तथा उसमें रहनेवाले सब प्राणियों को तलवार से मार डाला। उसको तथा उसके गांवों को नष्‍ट कर दिया। उसने उसका एक भी प्राणी जीवित नहीं छोड़ा। जैसा उसने एग्‍लोन के साथ किया था, वैसा ही उसने हेब्रोन तथा उसमें रहनेवाले समस्‍त प्राणियों को पूर्णत: नष्‍ट कर दिया।
Hindi Bible HHBD
और उन्हों ने उसे ले लिया, और उसको और उसके राजा और सब गावों को और उन में के सब प्राणियों को तलवार से मारा; जैसा यहोशू ने एग्लोन से किया था वैसा ही उस ने हेब्रोन में भी किसी को जीवित न छोड़ा; उस ने उसको और उस में के सब प्राणियों को सत्यानाश कर डाला।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उन्होंने उसे ले लिया, और उसको और उसके राजा और सब गाँवों को और उनमें के सब प्राणियों को तलवार से मारा; जैसा यहोशू ने एग्लोन से किया था वैसा ही उस ने हेब्रोन में भी किसी को जीवित न छोड़ा; उसने उसको और उसमें के सब प्राणियों को नष्‍ट कर डाला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और उन पर अधिकार कर उन्हें नष्ट कर दिया, तथा उसके राजा और सभी लोगों को तलवार से मार दिया, और किसी को भी जीवित न छोड़ा; यहोशू ने नगर को तथा हर एक नगरवासी को पूरी तरह नष्ट कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उन्होंने उसे ले लिया, और उसको और उसके राजा और सब गाँवों को और उनमें के सब प्राणियों को तलवार से मारा; जैसा यहोशू ने एग्लोन से किया था वैसा ही उसने हेब्रोन में भी किसी को जीवित न छोड़ा; उसने उसको और उसमें के सब प्राणियों का सत्यानाश कर डाला।