Joshua 10:39 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur raja samet use aur usake sab ganvon ko le liya aur unhon ne unako talavar se ghaat kiya, aur jitane praanee un men the sab ko satyanash kar dala kisee ko jeeavit n chhoda, jaaisa yahoshoo ne hebraen aur libna aur usake raja se kiya tha vaaisa hee us ne dabeer aur usake raja se bhee kiya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्होंने उस नगर, उसके राजा और दबीर के निकट के सभी उपनगरों को जीता। उन्होंने उस नगर के सभी लोगों को मार डाला वहाँ कोई जीवित नहीं छोड़ा गया। इस्राएल के लोगों ने दबीर और उसके राजा के साथ वही किया जो उन्होंने हेब्रोन और उसके राजा के साथ किया था। यह वैसा ही था जैसा उन्होंने लिब्ना और उसके राजा के साथ किया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और उसके राजा को पराजित कर उस पर तथा उसके सब गांवों पर अधिकार कर लिया। उन्होंने उसमें रहनेवाले सब प्राणियों को तलवार से मार डाला और नगर को पूर्णत: नष्ट कर दिया। उसने उसका एक भी प्राणी जीवित नहीं छोड़ा। जैसा यहोशुअ ने हेब्रोन और लिब्नाह नगर तथा उसके राजा के साथ किया था, वैसा ही उसने दबीर नगर तथा उसके राजा के साथ किया।
Hindi Bible HHBD
और राजा समेत उसे और उसके सब गांवों को ले लिया; और उन्हों ने उनको तलवार से घात किया, और जितने प्राणी उन में थे सब को सत्यानाश कर डाला; किसी को जीवित न छोड़ा, जैसा यहोशू ने हेब्रोन और लिब्ना और उसके राजा से किया था वैसा ही उस ने दबीर और उसके राजा से भी किया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और राजा समेत उसे और उसके सब गाँवों को ले लिया; और उन्होंने उनको तलवार से घात किया, और जितने प्राणी उनमें थे सब का सत्यानाश कर डाला; किसी को जीवित न छोड़ा, जैसा यहोशू ने हेब्रोन और लिब्ना और उसके राजा से किया था वैसा ही उसने दबीर और उसके राजा से भी किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहोशू ने उसके राजा तथा नगर को अपने अधीन करके तलवार से मार दिया. और कोई भी जीवित न रहा. ठीक जैसा उन्होंने हेब्रोन में किया था, दबीर तथा उसके राजा के साथ भी वही किया, जैसा उन्होंने लिबनाह तथा उसके राजा के साथ भी किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और राजा समेत उसे और उसके सब गाँवों को ले लिया; और उन्होंने उनको तलवार से घात किया, और जितने प्राणी उनमें थे सब का सत्यानाश कर डाला; किसी को जीवित न छोड़ा, जैसा यहोशू ने हेब्रोन और लिब्ना और उसके राजा से किया था वैसा ही उसने दबीर और उसके राजा से भी किया।