Joshua 10:40 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isee prakar yahoshoo ne us sare desh ko, arthatapahadee desha, daakkhian desha, neeche ke desha, aur ddhaloo desh ko, unake sab rajaon samet mara aur israael ke parameshvar yahova kee agyaa ke anusar kisee ko jeeavit n chhoda, varan jitane praanee the sabhon ko satyanash kar dala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार यहोशू ने पहाड़ी प्रदेश नेगेव पश्चिमी और पूर्वी पहाड़ियों और तराई के नगरों के राजाओं को हराया। इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने यहोशू से सभी लोगों को मार डालने को कहा था। इसलिए यहोशू ने उन स्थानों पर किसी को जीवित नहीं छोड़ा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस प्रकार यहोशुअ ने समस्त देश पर विजय प्राप्त कर ली। उसने पहाड़ी राज्यों, नेगेब प्रदेश, निचले भूमि-प्रदेश और पहाड़ियों की तराई के प्रदेशों के राजाओं को मार डाला। जैसी प्रभु परमेश्वर ने इस्राएलियों को आज्ञा दी थी, उसके अनुसार उन्होंने सब प्राणियों को पूर्णत: नष्ट कर दिया। उन्होंने उन राज्यों का एक भी प्राणी जीवित नहीं छोड़ा।
Hindi Bible HHBD
इसी प्रकार यहोशू ने उस सारे देश को, अर्थात्पहाड़ी देश, दक्खिन देश, नीचे के देश, और ढालू देश को, उनके सब राजाओं समेत मारा; और इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के अनुसार किसी को जीवित न छोड़ा, वरन जितने प्राणी थे सभों को सत्यानाश कर डाला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसी प्रकार यहोशू ने उस सारे देश को, अर्थात् पहाड़ी देश, दक्खिन देश, नीचे के देश, और ढालू देश को, उनके सब राजाओं समेत मारा; और इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के अनुसार किसी को जीवित न छोड़ा, वरन् जितने प्राणी थे सभों का सत्यानाश कर डाला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस प्रकार यहोशू ने, पर्वतीय क्षेत्र, नेगेव, तथा उनके राजाओं को भी नष्ट कर दिया, और किसी को भी जीवित न छोड़ा; ठीक जैसा याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का आदेश था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसी प्रकार यहोशू ने उस सारे देश को, अर्थात् पहाड़ी देश, दक्षिण देश, नीचे के देश, और ढालू देश को, उनके सब राजाओं समेत मारा; और इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के अनुसार किसी को जीवित न छोड़ा, वरन् जितने प्राणी थे सभी का सत्यानाश कर डाला।