Joshua 10:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yahova ne yahoshoo se kaha, un se mat dr, kyonaki maain ne unako tere hath men kar diya haai un men se aek puroosh bhee tere samhane ttkai n sakega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने यहोशू से कहा, “उन सेनाओं से डरो नहीं। मैं तुम्हें उनको पराजित करने दूँगा। उन सेनाओं में से कोई भी तुमको हराने में समर्थ नहीं होगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने यहोशुअ से कहा, ‘उनसे मत डरना! मैंने उन्हें तेरे अधिकार में कर दिया है। उनकी सेना का एक भी पुरुष तेरे सम्मुख खड़ा नहीं हो सकेगा।’
Hindi Bible HHBD
और यहोवा ने यहोशू से कहा, उन से मत डर, क्योंकि मैं ने उनको तेरे हाथ में कर दिया है; उन में से एक पुरूष भी तेरे साम्हने टिक न सकेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यहोवा ने यहोशू से कहा, “उनसे मत डर, क्योंकि मैं ने उनको तेरे हाथ में कर दिया है; उनमें से एक पुरुष भी तेरे सामने टिक न सकेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह ने यहोशू से कहा, “उनसे मत डरना, क्योंकि मैंने उन्हें तुम्हारे अधीन कर दिया है. उनमें से एक भी तुम्हारे सामने ठहर न सकेगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहोवा ने यहोशू से कहा, “उनसे मत डर, क्योंकि मैंने उनको तेरे हाथ में कर दिया है; उनमें से एक पुरुष भी तेरे सामने टिक न सकेगा।”