Joshua 11:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur un sab nagaron ko unake sab rajaon samet yahoshoo ne le liya, aur yahova ke das moosa kee agyaa ke anusar unako talavar se ghaat karake satyanash kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोशू ने इन सभी नगरों पर अधिकार किया। उसने उनके सभी राजाओं को मार डाला। यहोशू ने इन नगरों की हर एक चीज़ को पूरी तरह नष्ट कर दिया। उसने यह यहोवा के सेवक मूसा ने जैसा आदेश दिया था वैसा ही किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोशुअ ने उन राजाओं और उनके नगरों पर अधिकार कर लिया। जैसी आज्ञा प्रभु के सेवक मूसा ने उसे दी थी, उसके अनुसार उसने उनके निवासियों को तलवार से मार डाला, उन्‍हें पूर्णत: नष्‍ट कर दिया।
Hindi Bible HHBD
और उन सब नगरों को उनके सब राजाओं समेत यहोशू ने ले लिया, और यहोवा के दास मूसा की आज्ञा के अनुसार उनको तलवार से घात करके सत्यानाश किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उन सब नगरों को उनके सब राजाओं समेत यहोशू ने ले लिया, और यहोवा के दास मूसा की आज्ञा के अनुसार उनको तलवार से घात करके सत्यानाश किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहोशू ने इन सभी नगरों और राजाओं को अपने अधिकार में कर लिया और तलवार से उनको मार दिया, जैसा याहवेह के सेवक मोशेह का आदेश था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उन सब नगरों को उनके सब राजाओं समेत यहोशू ने ले लिया, और यहोवा के दास मूसा की आज्ञा के अनुसार उनको तलवार से घात करके सत्यानाश किया।