Joshua 11:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo agyaa yahova ne apane das moosa ko dee thee usee ke anusar moosa ne yahoshoo ko agyaa dee thee, aur tteek vaaisa hee yahoshoo ne kiya bhee jo jo agyaa yahova ne moosa ko dee thee un men se yahoshoo ne koi bhee pooree kiae bina n chhodee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने बहुत पहले अपने सेवक मूसा को यह करने का आदेश दिया था। तब मूसा ने यहोशू को यह करने का आदेश दिया था। इस प्रकार यहोशू ने यहोवा की आज्ञा पूरी की। यहोशू ने वही सब किया, जो मूसा को यहोवा का आदेश था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने अपने सेवक मूसा को यह आज्ञा दी थी। मूसा ने यही आज्ञा यहोशुअ को दी और यहोशुअ ने इस आज्ञा के अनुसार कार्य किया। जो आज्ञाएँ प्रभु ने मूसा को दी थीं, यहोशुअ ने उन सब के अनुसार कार्य किया।
Hindi Bible HHBD
जो आज्ञा यहोवा ने अपने दास मूसा को दी थी उसी के अनुसार मूसा ने यहोशू को आज्ञा दी थी, और ठीक वैसा ही यहोशू ने किया भी; जो जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उन में से यहोशू ने कोई भी पूरी किए बिना न छोड़ी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो आज्ञा यहोवा ने अपने दास मूसा को दी थी उसी के अनुसार मूसा ने यहोशू को आज्ञा दी थी, और ठीक वैसा ही यहोशू ने किया भी; जो जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उनमें से यहोशू ने कोई भी पूरी किए बिना न छोड़ी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जैसा याहवेह ने अपने सेवक मोशेह को तथा मोशेह ने यहोशू को कहा था. यहोशू ने याहवेह द्वारा मोशेह को दी गयी किसी भी बात को अधूरा नहीं छोड़ा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो आज्ञा यहोवा ने अपने दास मूसा को दी थी उसी के अनुसार मूसा ने यहोशू को आज्ञा दी थी, और ठीक वैसा ही यहोशू ने किया भी; जो-जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उनमें से यहोशू ने कोई भी पूरी किए बिना न छोड़ी।