Joshua 11:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us samay yahoshoo ne pahadee desh men akar hebraen, dabeer, anab, varan yahooda aur israel donon ke sare pahadee desh men rahanevale anakiyon ko nash kiya yahoshoo ne nagaron samet unhen satyanash kar dala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अनाकी लोग हेब्रोन, दबीर, अनाब और यहूदा और इस्राएल के क्षेत्रों के पहाड़ी प्रदेश में रहते थे। यहोशू इन अनाकी लोगों के विरुद्ध लड़ा। यहोशू ने इन लोगों और इनके नगरों को पूरी तरह नष्ट कर दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस समय यहोशुअ आया, और उसने हेब्रोन, दबीर और अनब नगरों के पहाड़ी क्षेत्रों में तथा यहूदा और इस्राएल प्रदेशों के पहाड़ी क्षेत्रों में रहनेवाले ऊंचे-ऊंचे अनक वंशियों का सफाया कर दिया। यहोशुअ ने उनके नगरों के साथ उन्‍हें पूर्णत: नष्‍ट कर दिया।
Hindi Bible HHBD
उस समय यहोशू ने पहाड़ी देश में आकर हेब्रोन, दबीर, अनाब, वरन यहूदा और इस्राएल दोनों के सारे पहाड़ी देश में रहनेवाले अनाकियों को नाश किया; यहोशू ने नगरों समेत उन्हें सत्यानाश कर डाला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय यहोशू ने पहाड़ी देश में आकर हेब्रोन, दबीर, अनाब, वरन् यहूदा और इस्राएल दोनों के सारे पहाड़ी देश में रहनेवाले अनाकियों को नष्‍ट किया; यहोशू ने नगरों समेत उनका सत्यानाश कर डाला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद यहोशू ने पर्वतीय क्षेत्र से, हेब्रोन, दबीर, अनाब तथा यहूदिया के समस्त पर्वतीय क्षेत्र से अनाकियों को मार दिया. यहोशू ने उन्हें उनके नगरों सहित पूरा नाश कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय यहोशू ने पहाड़ी देश में आकर हेब्रोन, दबीर, अनाब, वरन् यहूदा और इस्राएल दोनों के सारे पहाड़ी देश में रहनेवाले अनाकियों को नाश किया; यहोशू ने नगरों समेत उनका सत्यानाश कर डाला।