Joshua 12:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yaradan par sooryoday kee or, arthata arnon nale se lekar hermon parvat tak ke desha, aur sare poorvee araba ke jin rajaon ko israaeliyon ne marakar unake desh ko apane adhaikar men kar liya tha ye haain
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोगों ने यरदन नदी के पूर्व की भूमि पर अधिकार कर लिया। उनके अधिकार में अब अर्नोन की संकरी घाटी से हेर्मोन पर्वत तक की भूमि और यरदन घाटी के पूर्व का सारा प्रदेश था। इस देश को लेने के लिये इस्राएल के लोगों ने जिन राजाओं को हराया उनकी सूची यह है:
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएली सैनिकों ने यर्दन नदी के पूर्वी क्षेत्र के राजाओं को पराजित कर यर्दन घाटी सहित अर्नोन घाटी से हेर्मोन पर्वत तक के राज्यों पर अपना पैतृक अधिकार कर लिया। इस्राएलियों ने इन राजाओं को पराजित किया था:
Hindi Bible HHBD
यरदन पार सूर्योदय की ओर, अर्थात् अर्नोन नाले से लेकर हेर्मोन पर्वत तक के देश, और सारे पूर्वी अराबा के जिन राजाओं को इस्राएलियों ने मारकर उनके देश को अपने अधिकार में कर लिया था ये हैं;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यरदन पार सूर्योदय की ओर, अर्थात् अर्नोन घाटी से लेकर हेर्मोन पर्वत तक के देश, और सारे पूर्वी अराबा के जिन राजाओं को इस्राएलियों ने मारकर उनके देश को अपने अधिकार में कर लिया था वे ये हैं:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये हैं जो राजा यरदन के पूर्व अराबाह में थे, जिनको इस्राएलियों ने मारकर उनकी भूमि ली, इन राज्यों की सीमा आरनोन घाटी से लेकर हरमोन पर्वत तक तथा पूरे यरदन घाटी तक थी:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यरदन पार सूर्योदय की ओर, अर्थात् अर्नोन घाटी से लेकर हेर्मोन पर्वत तक के देश, और सारे पूर्वी अराबा के जिन राजाओं को इस्राएलियों ने मारकर उनके देश को अपने अधिकार में कर लिया था वे ये हैं;