Joshua 12:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir bache huae rapaiyon men se bashaan ke raja og ka desh tha, jo ashatarot aur aeendrari men raha karata tha,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाशान का राजा ओग रपाई लोगों में से था। ओग अशतारोत और एद्रेई में शासन कर रहा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्‍होंने अश्‍तारोत और एद्रेई नगर में रहनेवाले रपाई जाति के अन्‍तिम वंशज और बाशान के राजा ओग को भी पराजित किया था।
Hindi Bible HHBD
फिर बचे हुए रपाइयों में से बाशान के राजा ओग का देश था, जो अशतारोत और एेंर्द्रई में रहा करता था,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर बचे हुए रपाइयों में से बाशान के राजा ओग का देश था, जो अशतारोत और एद्रेई में रहा करता था,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ओग बाशान का राजा जो रेफाइम में बचे हुए लोगों में से एक था. वह अश्तारोथ तथा एद्रेइ से शासन करता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर बचे हुए रपाइयों में से बाशान के राजा ओग का देश था, जो अश्तारोत और एद्रेई में रहा करता था,