Joshua 12:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yaradan ke paashchaim kee or, labanon ke maaidan men ke balagat se lekar seir kee chaddhai ke halak pahad tak ke desh ke jin rajaon ko yahoshoo aur israaeliyon ne marakar unaka desh israaeliyon ke gotraen aur kulon ke anusar bhag karake de diya tha ve ye haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोगों ने उस प्रदेश के राजाओं को भी हराया, जो यरदन नदी के पश्चिम में था। यहोशू लोगों को इस प्रदेश में ले गया। यहोशू ने लोगों को यह प्रदेश दिया और इसे बारह परिवार समूहों में बाँटा। यह वह देश था जिसे उन्हें देने के लिये यहोवा ने वचन दिया था। यह प्रदेश लबानोन की घाटी में बालगात और सेईर के निकट हालाक पर्वत के बीच था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोशुअ और इस्राएली सैनिकों ने यर्दन नदी के पश्चिमी तट के राजाओं को, लबानोन घाटी के बअल-गाद नगर से सेईर की ओर उठे हुए हालक पर्वत तक के राजाओं को पराजित किया। यहोशुअ ने उनकी भूमि शेष इस्राएली कुलों में बांट दी और उन्हें पैतृक अधिकार में दे दी।
Hindi Bible HHBD
और यरदन के पश्चिम की ओर, लबानोन के मैदान में के बालगात से लेकर सेईर की चढ़ाई के हालाक पहाड़ तक के देश के जिन राजाओं को यहोशू और इस्राएलियों ने मारकर उनका देश इस्राएलियों के गोत्रों और कुलों के अनुसार भाग करके दे दिया था वे ये हैं,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यरदन के पश्चिम की ओर, लबानोन के मैदान में के बालगाद से लेकर सेईर की चढ़ाई के हालाक पहाड़ तक के देश के जिन राजाओं को यहोशू और इस्राएलियों ने मारकर उनका देश इस्राएलियों को गोत्रों और कुलों के अनुसार भाग करके दे दिया था वे ये हैं:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यरदन के पश्चिम में जो ज़मीन है, वो लबानोन घाटी में, बाल-गाद से लेकर सेईर में हालाक पर्वत तक के देश हैं, जिनके राजाओं को यहोशू एवं इस्राएलियों ने मार दिया था, और यहोशू ने उस भाग को इस्राएली गोत्रों में बाट दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यरदन के पश्चिम की ओर, लबानोन के मैदान में के बालगाद से लेकर सेईर की चढ़ाई के हालाक पहाड़ तक के देश के जिन राजाओं को यहोशू और इस्राएलियों ने मारकर उनका देश इस्राएलियों के गोत्रों और कुलों के अनुसार भाग करके दे दिया था वे ये हैं