Joshua 13:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
nidan chauras desh men base huae heshabon men virajanevale aemoriyon ke us raja seehon ke rajy ke kul nagar jinhen moosa ne mar liya tha. moosa ne aevee, rekem, soor, hoor, aur reba nam mian ke pradhaanon ko bhee mar dala tha jo seehon ke ttharaae huae hakim aur usee desh ke nivasee the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस भूमि में मैदान के सभी नगर और एमोरी लोगों के राजा सीहोन ने जिस पर शासन किया था, वह क्षेत्र था। उस राजा ने हेशबोन, पर शासन किया था। किन्तु मूसा ने उसे तथा मिद्यानी लोगों को हराया था। वे लोगों एवी, रेकेम, सूर, हूर और रेबा थे। (ये सभी प्रमुख सीहोन के साथ युद्ध में लड़े थे।) ये सभी प्रमुख उसी देश में रहते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इन नगरों को छोड़कर पठार के अन्य नगर और एमोरी जाति के राजा सीहोन के सब नगर, जिसकी राजधानी हेश्बोन थी। मूसा ने उसको पराजित किया था। मूसा ने मिद्यानी जाति के शासकों, एवी, रेकम, सूर, हूर और रेबा को भी पराजित किया था। ये सीहोन के अधीन राज्य करते और उसी देश में रहते थे।
Hindi Bible HHBD
निदान चौरस देश में बसे हुए हेशबोन में विराजनेवाले एमोरियों के उस राजा सीहोन के राज्य के कुल नगर जिन्हें मूसा ने मार लिया था। मूसा ने एवी, रेकेम, सूर, हूर, और रेबा नाम मिस्रान के प्रधानों को भी मार डाला था जो सीहोन के ठहराए हुए हाकिम और उसी देश के निवासी थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अर्थात् चौरस देश में बसे हुए हेशबोन में विराजनेवाले एमोरियों के उस राजा सीहोन के राज्य के सारे नगर जिन्हें मूसा ने मार लिया था। मूसा ने एवी, रेकेम, सूर, हूर, और रेबा नामक मिद्यान के प्रधानों को भी मार डाला था जो सीहोन के ठहराए हुए हाकिम और उसी देश के निवासी थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैदान में स्थित सभी नगर, हेशबोन में अमोरियों का राजा सीहोन जिसको मोशेह ने मारा था उसके सब नगर; मोशेह ने मिदियानी प्रधान एवी, रेकेम, ज़ुर, हूर तथा रेबा को भी पराजित किये थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अर्थात् चौरस देश में बसे हुए हेशबोन में विराजनेवाले एमोरियों के उस राजा सीहोन के राज्य के सारे नगर जिन्हें मूसा ने मार लिया था। मूसा ने एवी, रेकेम, सूर, हूर, और रेबा नामक मिद्यान के प्रधानों को भी मार डाला था जो सीहोन के ठहराए हुए हाकिम और उसी देश के निवासी थे।