Joshua 13:33 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu levee ke gotra ko moosa ne koi bhag n diya israael ka parameshvar yahova hee apane vachan ke anusar unaka bhag tthara..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु मूसा ने लेवी परिवार समूह को कोई भूमि नहीं दी। इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने यह वचन दिया कि वह स्वयं लेवी के परिवार समूह की भेंट के रूप में होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु मूसा ने पैतृक-अधिकार के लिए लेवी कुल को भूमि प्रदान नहीं की थी। इस्राएल का प्रभु परमेश्वर ही उनकी पैतृक भूमि है, जैसा मूसा ने उनसे कहा था।
Hindi Bible HHBD
परन्तु लेवी के गोत्रा को मूसा ने कोई भाग न दिया; इस्राएल का परमेश्वर यहोवा ही अपने वचन के अनुसार उनका भाग ठहरा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु लेवी के गोत्र को मूसा ने कोई भाग न दिया; इस्राएल का परमेश्वर यहोवा ही अपने वचन के अनुसार उनका भाग ठहरा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
लेवी के गोत्र को मोशेह ने कोई हिस्सा नहीं दिया. मोशेह ने उन्हें बताया कि, याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ही उनका हिस्सा हैं, जैसा याहवेह ने उनसे कहा था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु लेवी के गोत्र को मूसा ने कोई भाग न दिया; इस्राएल का परमेश्वर यहोवा ही अपने वचन के अनुसार उनका भाग ठहरा।