Joshua 13:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir labanon se lekar misrapotamaaim tak seedoniyon ke pahadee desh ke nivasee. inako maain israaeliyon ke samhane se nikal doonga itana ho ki too meree agyaa ke anusar chitthee dal dalakar unaka desh israael ko bantt de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“सिदोन के लोग लबानोन से मिस्रपोतमैम तक पहाड़ी प्रदेश में रह रहे हैं। किन्तु मैं इस्राएल के लोगों के लिये इन सभी को बलपूर्वक निकाल बाहर करूँगा। जब तुम इस्राएल के लोगों में भूमि बाटों, तो इस प्रदेश को निश्चय ही याद रखो। इसे वैसे ही करो जैसा मैंने कहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस प्रदेश के अन्तर्गत सीदोनी जाति के लोग भी आते हैं, जो लबानोन और मिस्रपोत-मइम के बीच पहाड़ियों पर रहते हैं। मैं स्वयं उन्हें इस्राएलियों के सम्मुख से निकाल दूंगा। जैसी आज्ञा मैंने तुझे दी है, उसके अनुसार उनकी भूमि को पैतृक अधिकार के लिए इस्राएलियों के मध्य बांट देना।
Hindi Bible HHBD
फिर लबानोन से लेकर मि पोतमैम तक सीदोनियों के पहाड़ी देश के निवासी। इनको मैं इस्राएलियों के साम्हने से निकाल दूंगा; इतना हो कि तू मेरी आज्ञा के अनुसार चिट्ठी डाल डालकर उनका देश इस्राएल को बांट दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर लबानोन से लेकर मिस्रपोतमैम तक सीदोनियों के पहाड़ी देश के निवासी। इनको मैं इस्राएलियों के सामने से निकाल दूँगा; इतना हो कि तू मेरी आज्ञा के अनुसार चिट्ठी डाल डालकर उनका देश इस्राएल को बाँट दे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मैं इस्राएलियों के सामने से लबानोन के पर्वतीय क्षेत्र के पूरे निवासियों को, जो मिसरेफोत-मयिम तक बसे हैं, सीदोनियों को, सबको भगा दूंगा. और मेरे कहे अनुसार यह देश इस्राएलियों को मीरास में दिया जायेगा,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर लबानोन से लेकर मिस्रपोतमैम तक सीदोनियों के पहाड़ी देश के निवासी। इनको मैं इस्राएलियों के सामने से निकाल दूँगा; इतना हो कि तू मेरी आज्ञा के अनुसार चिट्ठी डाल डालकर उनका देश इस्राएल को बाँट दे।