Joshua 13:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isake sath roobeniyon aur gaadiyon ko to vah bhag mil chuka tha, jise moosa ne unhen yaradan ke poorva kee or diya tha, kyonaki yahova ke das moosa ne unheen ko diya tha,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने मनश्शे के परिवार समूह के दूसरे आधे लोगों को पहले ही भूमि दे दी है। मैंने रूबेन के परिवार समूह तथा गाद के परिवार समूह को भी पहले ही भूमि दे दी है। यहोवा के सेवक मूसा ने यरदन नदी के पूर्व का प्रदेश उन्हें दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
रूबेन और गाद के कुलों तथा मनश्‍शे गोत्र के आधे लोगों को यर्दन नदी की पूर्व दिशा की भूमि पैतृक-अधिकार में प्राप्‍त हुई। प्रभु के सेवक मूसा ने उन्‍हें यही भूमि-भाग दिया था।
Hindi Bible HHBD
इसके साथ रूबेनियों और गादियों को तो वह भाग मिल चुका था, जिसे मूसा ने उन्हें यरदन के पूर्व की ओर दिया था, क्योंकि यहोवा के दास मूसा ने उन्हीं को दिया था,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
रूबेनियों और गादियों को तो वह भाग मिल चुका था, जिसे मूसा ने उन्हें यरदन के पूर्व की ओर दिया था, क्योंकि यहोवा के दास मूसा ने यह उन्हीं को दिया था,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मनश्शेह के आधा गोत्र के साथ रियूबेन तथा गाद के गोत्रों ने यरदन के पूर्व में मोशेह द्वारा अपना हिस्सा ले लिया, ठीक जैसा याहवेह के सेवक मोशेह ने उन्हें दिया था:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
रूबेनियों और गादियों को तो वह भाग मिल चुका था, जिसे मूसा ने उन्हें यरदन के पूर्व की ओर दिया था, क्योंकि यहोवा के दास मूसा ने उन्हीं को दिया था,