Joshua 13:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
arthata anorn nam nale ke kinare ke aroaek se lekar, aur usee nale ke beech ke nagar ko chhodkar deebon tak medava ke pas ka sara chauras desha
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मूसा ने जो भूमि यरदन नदी के पूर्व में उन्हें दी थी, वह यह है: इस भूमि के अन्तर्गत दीबोन से मेदबा तक का पूरा मैदान आता है। यह भूमि अर्नान संकरी घाटी पर अरोएर से आरम्भ होती है। यह भूमि घाटी के बीच नगर तक लगातार फैली है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनकी भूमि की सीमा-रेखा अर्नोन घाटी के किनारे स्‍थित अरोएर नगर से, घाटी के मध्‍य स्‍थित नगर से आरम्‍भ होकर दीबोन नगर तक मेदबा के समस्‍त पठार को स्‍पर्श करती थी।
Hindi Bible HHBD
अर्थात् अर्नोन नाम नाले के किनारे के अरोएक से लेकर, और उसी नाले के बीच के नगर को छोड़कर दीबोन तक मेदवा के पास का सारा चौरस देश;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अर्थात् अर्नोन नामक घाटी के किनारे के अरोएर से लेकर, और उसी घाटी के बीच के नगर को छोड़कर दीबोन तक मेदबा के पास का सारा चौरस देश;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आरनोन घाटी की सीमा तक अरोअर से तथा उस नगर से, जो घाटी के बीच में है, तथा मेदेबा से लेकर दीबोन तथा पूरे पठार तक;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अर्थात् अर्नोन नामक घाटी के किनारे के अरोएर से लेकर, और उसी घाटी के बीच के नगर को छोड़कर दीबोन तक मेदबा के पास का सारा चौरस देश;