Joshua 14:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur ab dek, jab se yahova ne moosa se yah vachan kaha tha tab se paaitalees varsha ho chuke haai, jin men israaelee jangal men ghoomate firate rahe un men yahova ne apane kahane ke anusar mujhe jeevit rakha haai aur ab maain pachasee varsha ka hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अब, सोचो कि उस समय से यहोवा ने जैसा कहा था उसी प्रकार मुझे पैंतालीस वर्ष तक जीवित रखा है। उस समय हम सब मरुभूमि में भटकते रहे। अब, मैं पचासी वर्ष का हो गया हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देखिए, प्रभु की कृपा से मैं अब तक जीवित हूं। जब प्रभु ने मूसा से ये शब्द कहे थे तब से पैंतालीस वर्ष व्यतीत हो गए। उन दिनों इस्राएली समाज निर्जन प्रदेश से गुजर रहा था। अब देखिए, मैं पचासी वर्ष का हूं।
Hindi Bible HHBD
और अब देख, जब से यहोवा ने मूसा से यह वचन कहा था तब से पैतालीस वर्ष हो चुके हैं, जिन में इस्राएली जंगल में घूमते फिरते रहे; उन में यहोवा ने अपने कहने के अनुसार मुझे जीवित रखा है; और अब मैं पचासी वर्ष का हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और अब देख, जब यहोवा ने मूसा से यह वचन कहा था तब से पैंतालीस वर्ष हो चुके हैं, जिनमें इस्राएली जंगल में घूमते फिरते रहे; उनमें यहोवा ने अपने कहने के अनुसार मुझे जीवित रखा है; और अब मैं पचासी वर्ष का हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“जब इस्राएली मरुभूमि में भटक रहे थे, तब याहवेह ने मोशेह को इस बारे में बताया था कि, अपने वायदे के अनुसार याहवेह ने मुझे पैंतालीस वर्ष जीवित रखा है. आज मेरी उम्र पचासी वर्ष की हो चुकी है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और अब देख, जब से यहोवा ने मूसा से यह वचन कहा था तब से पैंतालीस वर्ष हो चुके हैं, जिनमें इस्राएली जंगल में घूमते फिरते रहे; उनमें यहोवा ने अपने कहने के अनुसार मुझे जीवित रखा है; और अब मैं पचासी वर्ष का हूँ।