Joshua 14:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jitana bal moosa ke bhejane ke din mujh men tha utana bal abhee tak mujh men haai yuddh karane, va bheetar bahar ane jane ke liye jitanee us samay mujh me samathrya thee utanee hee ab bhee mujh men samathrya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं अब भी उतना ही शक्तिशाली हूँ जितना शक्तिशाली मैं उस समय था, जब मूसा ने मुझे भेजा था। मैं उन दिनों की तरह अब भी युद्ध करने को तैयार हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं आज भी उतना ही हट्टा-कट्टा हूं जितना उस दिन था, जब मूसा ने मुझे भेद लेने के लिए भेजा था। युद्ध के लिए, युद्ध की अन्य सेवाओं के लिए जितनी शक्ति मुझमें उस समय थी, उतनी आज भी है।
Hindi Bible HHBD
जितना बल मूसा के भेजने के दिन मुझ में था उतना बल अभी तक मुझ में है; युद्ध करने, वा भीतर बाहर आने जाने के लिये जितनी उस समय मुझ मे सामर्थ्य थी उतनी ही अब भी मुझ में सामर्थ्य है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जितना बल मूसा के भेजने के दिन मुझ में था उतना बल अभी तक मुझ में है; युद्ध करने, या भीतर बाहर आने जाने के लिये जितनी उस समय मुझ में सामर्थ्य थी उतनी ही अब भी मुझ में सामर्थ्य है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मुझमें आज भी वैसा ही बल है, जैसा उस समय था, जब मोशेह ने मुझे वहां भेजा था. युद्ध के लिए मुझमें जैसा बल उस समय था, आज भी उतनी ही ताकत है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जितना बल मूसा के भेजने के दिन मुझ में था उतना बल अभी तक मुझ में है; युद्ध करने और भीतर बाहर आने-जाने के लिये जितनी उस समय मुझ में सामर्थ्य थी उतनी ही अब भी मुझ में सामर्थ्य है।