Joshua 14:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
paahile samay men to hebraen ka nam kiryatarba tha vah arba anaakiyon men sab se bada puroosh tha. aur us desh ko ladai se shaantai milee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पहले इस नगर का नाम किर्यतर्बा था। नगर का नाम अनाकी लोगों के महानतम अर्बा नामक व्यक्ति के नाम पर रखा गया था। इसके बाद, उस देश में शान्ति रही।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके पूर्व हेब्रोन का नाम किर्यात-अर्बा था। अर्बा नामक व्यक्ति दानव-जाति का महान बलवान पुरुष था। इस प्रकार युद्ध समाप्त हुआ, और देश को शान्ति मिली।
Hindi Bible HHBD
पहिले समय में तो हेब्रोन का नाम किर्यतर्बा था; वह अर्बा अनाकियों में सब से बड़ा पुरूष था। और उस देश को लड़ाई से शान्ति मिली।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पहले हेब्रोन का नाम किर्यतर्बा था; वह अर्बा अनाकियों में सबसे बड़ा पुरुष था। और उस देश को लड़ाई से शान्ति मिली।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हेब्रोन इससे पहले किरयथ-अरबा के नाम से जाना जाता था, क्योंकि अनाकियों में सबसे अधिक शक्तिशाली व्यक्ति का नाम अरबा था. इसके बाद सारे देश में लड़ाई की स्थिति थम गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पहले हेब्रोन का नाम किर्यतअर्बा था; वह अर्बा अनाकियों में सबसे बड़ा पुरुष था। और उस देश को लड़ाई से शान्ति मिली।