Joshua 14:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yahoodee yahoshoo ke pas gilagal men aae aur kanajee yapunne ke putra kaleb ne us se kaha, too janata hoga ki yahova ne kadeshabarne men parameshvar ke jan moosa se mere aur tere vishay men kya kaha tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एक दिन यहूदा परिवार समूह के लोग गिलगाल में यहोशू के पास गए। उन लोगों में कनजी यपुन्ने का पुत्र कालेब था। कालेब ने यहोशू से कहा, “कादेशबर्ने में यहोवा ने जो बातें कही थीं। तुम्हें याद है। यहोवा अपने सेवक मूसा से बातें कर रहा था। यहोवा तुम्हारे और हमारे बारे में बातें कर रहा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा कुल के लोग गिलगाल में यहोशुअ के पास आए। यपून्ने के पुत्र और कनिज्‍जी गोत्र के कालेब ने उससे कहा, ‘जो बातें प्रभु ने मेरे और तुम्‍हारे सम्‍बन्‍ध में अपने सेवक मूसा से कादेश-बर्नेअ नगर में की थीं, उन्‍हें तुम जानते हो।
Hindi Bible HHBD
तब यहूदी यहोशू के पास गिलगाल में आए; और कनजी यपुन्ने के पुत्रा कालेब ने उस से कहा, तू जानता होगा कि यहोवा ने कादेशबर्ने में परमेश्वर के जन मूसा से मेरे और तेरे विषय में क्या कहा था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहूदी यहोशू के पास गिलगाल में आए; और कनजी यपुन्ने के पुत्र कालेब ने उससे कहा, “तू जानता होगा कि यहोवा ने कादेशबर्ने में परमेश्‍वर के जन मूसा से मेरे और तेरे विषय में क्या कहा था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब गिलगाल में यहूदाह गोत्र के लोग यहोशू के पास आए, और कनिज्ज़ी येफुन्‍नेह के पुत्र कालेब ने यहोशू से आग्रह किया, “कादेश-बरनेअ में परमेश्वर के दास मोशेह से आपके तथा मेरे संबंध में की गई याहवेह की प्रतिज्ञा आपको मालूम है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहूदी # यहोशू के पास गिलगाल में आए; और कनजी यपुन्ने के पुत्र कालेब ने उससे कहा, “तू जानता होगा कि यहोवा ने कादेशबर्ने में परमेश्वर के जन मूसा से मेरे और तेरे विषय में क्या कहा था।