Joshua 14:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab yahova ke das moosa ne mujhe is desh ka bhed lene ke liye kadeshabarne se bheja tha tab maain chalees varsha ka tha aur maain sachche man se usake pas sandesh le aya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा के सेवक मूसा ने मुझे उस प्रदेश की जाँच के लिये भेजा जहाँ हम लोग जा रहे थे। उस समय मैं चालीस वर्ष का था। जब मैं लौटा तो मूसा को मैंने वह बताया, जो मैं उस प्रदेश के बारे में सोचता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब प्रभु के सेवक मूसा ने इस देश का भेद लेने के लिए मुझे कादेश-बर्नेअ से भेजा था, तब मैं चालीस वर्ष का था। मैं सच्चे हृदय से भेद लेकर लौटा था।
Hindi Bible HHBD
जब यहोवा के दास मूसा ने मुझे इस देश का भेद लेने के लिये कादेशबर्ने से भेजा था तब मैं चालीस वर्ष का था; और मैं सच्चे मन से उसके पास सन्देश ले आया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब यहोवा के दास मूसा ने मुझे इस देश का भेद लेने के लिये कादेशबर्ने से भेजा था तब मैं चालीस वर्ष का था; और मैं सच्चे मन से उसके पास सन्देश ले आया ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब याहवेह के सेवक मोशेह ने मुझे कादेश-बरनेअ से इस देश की जानकारी लेने भेजा था, तब मेरी आयु चालीस वर्ष की थी. और मैं उनके लिए सही सूचना लाया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब यहोवा के दास मूसा ने मुझे इस देश का भेद लेने के लिये कादेशबर्ने से भेजा था तब मैं चालीस वर्ष का था; और मैं सच्चे मन से उसके पास सन्देश ले आया।