Joshua 14:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur mere sathee jo mere sang gaae the unhon ne to praja ke logon ko nirash kar diya, parantu maain ne apane parameshvar yahova kee pooree reeati se bat manee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु जो अन्य व्यक्ति मेरे साथ गए थे उन्होंने उनसे ऐसी बातें कीं जिससे लोग डर गए। किन्तु मैं ठीक—ठीक विश्वास कर रहा था, कि यहोवा हम लोगों को वह देश लेने देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर जो भाई मेरे साथ गए थे, उन्होंने इस्राएली लोगों के हृदय को भय से आतंकित कर दिया था। फिर भी मैंने अपने प्रभु परमेश्वर का सच्चाई से अनुसरण किया था।
Hindi Bible HHBD
और मेरे साथी जो मेरे संग गए थे उन्हों ने तो प्रजा के लोगों को निराश कर दिया, परन्तु मैं ने अपने परमेश्वर यहोवा की पूरी रीति से बात मानी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मेरे साथी जो मेरे संग गए थे उन्होंने तो प्रजा के लोगों का मन निराश कर दिया, परन्तु मैं ने अपने परमेश्वर यहोवा की पूरी रीति से बात मानी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर भी उन लोगों ने, जो मेरे साथ वहां आये थे उनको डरा दिया; किंतु मैंने याहवेह अपने परमेश्वर की बात को पूरा किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मेरे साथी जो मेरे संग गए थे उन्होंने तो प्रजा के लोगों का मन निराश कर दिया, परन्तु मैंने अपने परमेश्वर यहोवा की पूरी रीति से बात मानी।