Joshua 16:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir yoosufa kee santan ka bhag chitthee dalane se ttharaya gaya, unaka sivana yareeho ke pas kee yaradan nadee se, arthata poorba kee or yareeho ke jal se arambh hokar us pahadee desh se hote hua, jo jangal men haai, betel ko pahuncha
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह वह प्रदेश है जिसे यूसुफ के परिवार ने पाया। यह प्रदेश यरदन नदी के निकट यरीहो से आरम्भ हुआ और यरीहो के पूर्वी जलाशयों तक पहुँचा। (यह ठीक यरीहो के पूर्व था) सीमा यरीहो से बेतेल के मरू पहाड़ी प्रदेश तक चली गई थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यूसुफ के वंशजों को यरीहो नगर के निकट, यर्दन नदी से यरीहो के जलाशय के पूर्व में निर्जन प्रदेश तक का भूमि-क्षेत्र दिया गया। उनके क्षेत्र की सीमा-रेखा यरीहो से आरम्भ होकर, पहाड़ी क्षेत्र से गुजरती हुई बेत-एल नगर तक जाती थी।
Hindi Bible HHBD
फिर यूसुफ की सन्तान का भाग चिट्ठी डालने से ठहराया गया, उनका सिवाना यरीहो के पास की यरदन नदी से, अर्थात् पूर्ब की ओर यरीहो के जल से आरम्भ होकर उस पहाड़ी देश से होते हुए, जो जंगल में हैं, बेतेल को पहुंचा;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर यूसुफ की सन्तान का भाग चिट्ठी डालने से ठहराया गया, उनकी सीमा यरीहो के पास की यरदन नदी से, अर्थात् पूर्व की ओर यरीहो के जल से आरम्भ होकर उस पहाड़ी देश से होते हुए, जो जंगल में है, बेतेल को पहुँची;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योसेफ़ को येरीख़ो नगर के पास यरदन नदी से लेकर येरीख़ो के जल के सोते तक और पूर्व में निर्जन प्रदेश तक भूमि दी गई जो येरीख़ो से लेकर पर्वतीय क्षेत्र से होते हुए बेथेल तक थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर यूसुफ की सन्तान का भाग चिट्ठी डालने से ठहराया गया, उनकी सीमा यरीहो के पास की यरदन नदी से, अर्थात् पूर्व की ओर यरीहो के जल से आरम्भ होकर उस पहाड़ी देश से होते हुए, जो जंगल में हैं, बेतेल को पहुँचा;