Joshua 17:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yoosufa kee santan yahoshoo se kahane lagee, ham to ginatee men bahut haai, kyonki ab tak yahova hamen ashaeesh hee deta aya haai, fir too ne hamare bhag ke liye chitthee dalakar kyon aek hee ansh diya haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यूसुफ के परिवार समूहों ने यहोशू से बातें कीं और कहा, “तुमने हमें भूमि का केवल एक क्षेत्र दिया। किन्तु हम बहुत से लोग हैं। तुमने हम लगों को उस देश का एक भाग ही क्यों दिया जिसे यहोवा ने अपने लोगों को दिया?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यूसुफ के वंशज यहोशुअ से बोले, ‘आपने क्‍यों हमें पैतृक-अधिकार के लिए पूरे देश का केवल एक भाग दिया? आपने क्‍यों एक बार ही चिट्ठी निकाली? हमारे गोत्र में लोगों की संख्‍या बहुत है; क्‍योंकि प्रभु ने हमें आशिष दी है।’
Hindi Bible HHBD
यूसुफ की सन्तान यहोशू से कहने लगी, हम तो गिनती में बहुत हैं, क्योंकि अब तक यहोवा हमें आशीष ही देता आया है, फिर तू ने हमारे भाग के लिये चिट्ठी डालकर क्यों एक ही अंश दिया है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यूसुफ की सन्तान यहोशू से कहने लगी, “हम तो गिनती में बहुत हैं, क्योंकि अब तक यहोवा हमें आशीष ही देता आया है, फिर तू ने हमारे भाग के लिये चिट्ठी डालकर क्यों एक ही अंश दिया है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योसेफ़ गोत्रजों ने यहोशू से कहा, “आपने क्यों एक ही बार में हमें हिस्सा दे दिया, जबकि हम वह गोत्र हैं, जिसे याहवेह ने अब तक आशीष दी है, और हमारे गोत्र की संख्या बहुत ज्यादा है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यूसुफ की सन्तान यहोशू से कहने लगी, “हम तो गिनती में बहुत हैं, क्योंकि अब तक यहोवा हमें आशीष ही देता आया है, फिर तूने हमारे भाग के लिये चिट्ठी डालकर क्यों एक ही अंश दिया है?”