Joshua 17:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab ve aeleeajar yajak, noon ke putra yahoshoo, aur pradhaanon ke pas jakar kahane lagee, yahova ne moosa ko agyaa dee thee, ki vah ham ko hamare bhaiyon ke beech bhag de. to yahoshoo ne yahova kee agyaa ke anusar unhen unake chachaon ke beech bhag diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पुत्रियाँ याजक एलीआजर, नून के पुत्र यहोशू और सभी प्रमुखों के पास गईं। पुत्रियों ने कहा, “यहोवा ने मूसा से कहा कि वे हमें वैसे ही भूमि दें जैसे पुरुषों को दी जाती है।” इसलिए एलीआज़र ने यहोवा का आदेश मानते हुए इन पुत्रियों को भी वैसे ही भूमि मिले, जैसे अन्य पुरुषों को मिली थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे पुरोहित एलआजर, यहोशुअ बेन-नून और इस्राएली नेताओं के पास आईं। उन्होंने कहा, ‘प्रभु ने मूसा को यह आज्ञा दी थी कि वह हमारे भाई-बन्धुओं के साथ हमें भी पैतृक-अधिकार के लिए भूमि प्रदान करें।’ अत: प्रभु के वचन के अनुसार उन्हें भी उनके चाचाओं के साथ पैतृक-अधिकार के लिए भूमि प्रदान की गई।
Hindi Bible HHBD
तब वे एलीआज़र याजक, नून के पुत्रा यहोशू, और प्रधानों के पास जाकर कहने लगीं, यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी, कि वह हम को हमारे भाइयों के बीच भाग दे। तो यहोशू ने यहोवा की आज्ञा के अनुसार उन्हें उनके चाचाओं के बीच भाग दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वे एलीआज़ार याजक, नून के पुत्र यहोशू, और प्रधानों के पास जाकर कहने लगीं, “यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी, कि वह हम को हमारे भाइयों के बीच भाग दे।” तो यहोशू ने यहोवा की आज्ञा के अनुसार उन्हें उनके चचाओं के बीच भाग दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये सभी, पुरोहित एलिएज़र, नून के पुत्र यहोशू तथा प्रधानों के पास गईं तथा उनसे निवेदन किया, “याहवेह की ओर से मोशेह को यह कहा गया था कि वह हमें हमारे भाई-बंधुओं के साथ हमारा हिस्सा दे.” तब उन्होंने याहवेह के कहे अनुसार उन्हें उनके पिता के भाइयों के बीच हिस्सा दे दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वे एलीआजर याजक, नून के पुत्र यहोशू, और प्रधानों के पास जाकर कहने लगीं, यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी, कि वह हमको हमारे भाइयों के बीच भाग दे। तो यहोशू ने यहोवा की आज्ञा के अनुसार उन्हें उनके चाचाओं के बीच भाग दिया।