Joshua 17:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur manashsho ka sivana ashor se lekar mikamatat tak pahuncha, jo shakem ke samhane haai fir vah dakkhian kee or baddhkar aenatappooh ke nivaasiyon tak pahuncha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मनश्शे की भूमि आशेर और मिकमतात के क्षेत्र के बीच थी। यह शकेम के निकट है। इसकी सीमा दक्षिण में एनतप्पूह क्षेत्र तक जाती थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मनश्शे गोत्र के भूमि-क्षेत्र की सीमा आशेर से मिक्मतात तक थी, जो शकेम के पूर्व में था। सीमा-रेखा वहां से दक्षिण में एनतप्पूह के निवासियों की ओर चली गई थी।
Hindi Bible HHBD
और मनश्शे का सिवाना आशेर से लेकर मिकमतात तक पहुंचा, जो शकेम के साम्हने है; फिर वह दक्खिन की ओर बढ़कर एनतप्पूह के निवासियों तक पहुंचा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मनश्शे की सीमा आशेर से लेकर मिकमतात तक पहुँची, जो शकेम के सामने है; फिर वह दक्षिण की ओर बढ़कर एनतप्पूह के निवासियों तक पहुँची।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मनश्शेह प्रदेश की सीमा आशेर से शेकेम के पूर्व में मिकमथाथ तक थी. फिर यह सीमा दक्षिण की ओर मुड़ जाती है जहां एन-तप्पूआह का नगर है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मनश्शे की सीमा आशेर से लेकर मिकमतात तक पहुँची, जो शेकेम के सामने है; फिर वह दक्षिण की ओर बढ़कर एनतप्पूह के निवासियों तक पहुँची।