Joshua 18:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur unaka uttree sivana yaradan se arambh hua, aur yareeho kee uttr alang se chaddhte huae pashchaim kee or pahadee desh men hokar betaven ke jangal men nikala
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसकी उत्तरी सीमा यरदन नदी से आरम्भ हुई। यह सीमा यरीहो के उत्तरी छोर से गई थी। तब यह सीमा पश्चिम के पहाड़ी प्रदेश में गई थी। यह सीमा लगातार बेतावेन के ठीक पूर्वी ढलान तक थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उत्तर में उनकी भूमि की सीमा-रेखा यर्दन नदी से आरम्भ होती थी। वहां से वह यरीहो के उत्तर में पर्वत-श्रेणी पर चढ़ती, और पश्चिम की ओर मुड़कर पहाड़ी प्रदेश से होती हुई बेत-आवन के निर्जन प्रदेश में समाप्त होती थी।
Hindi Bible HHBD
और उनका उत्तरी सिवाना यरदन से आरम्भ हुआ, और यरीहो की उत्तर अलंग से चढ़ते हुए पश्चिम की ओर पहाड़ी देश में होकर बेतावेन के जंगल में निकला;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उनकी उत्तरी सीमा यरदन से आरम्भ हुई, और यरीहो की उत्तरी ओर से चढ़ते हुए पश्चिम की ओर पहाड़ी देश में होकर बेतावेन के जंगल में निकली;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उत्तर दिशा में उनकी सीमा यरदन से होते हुए, येरीख़ो के उत्तरी ढाल से होकर, पर्वतीय क्षेत्र से होते हुए, पश्चिम दिशा में मिल जाती है, और बेथ-आवेन पर जाकर रुक जाती है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उनकी उत्तरी सीमा यरदन से आरम्भ हुई, और यरीहो की उत्तरी ओर से चढ़ते हुए पश्चिम की ओर पहाड़ी देश में होकर बेतावेन के जंगल में निकली;