Joshua 18:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur leaviyon ka tumhare madhy men koi bhag n hoga, kyonki yahova ka diya hua yajakapad hee unaka bhag haai aur gad, rooben, aur manashsho ke adho gotra ke log yaradan ke poorva kee or yahova ke das moosa ka diya hua apana apana bhag pa chuke haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु लेवीवंशी लोग इन प्रदेशों का कोई भी भाग नहीं पाएंगे। वे याजक हैं और उनका कार्य यहोवा की सेवा करना है। गाद, रूबेन और मनश्शे के परिवार समूहों के आधे लोग पहले ही वचन के अनुसार दिया गया अपना प्रदेश पा चुके हैं। ये प्रदेश यरदन नदी के पूर्व में हैं। यहोवा के सेवक मूसा ने उस प्रदेश को उन्हें पहले ही दे दिया था।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लेवी कुल को तुम्हारे साथ पैतृक अधिकार के लिए भूमि-भाग प्राप्त नहीं होगा; क्योंकि प्रभु की पुरोहिताई का पद ही उनका पैतृक-अधिकार है। गाद तथा रूबेन कुल और अर्ध-मनश्शे गोत्र को यर्दन नदी के उस पार, पूर्व दिशा में पैतृक-अधिकार के लिए भूमि-भाग प्राप्त हो चुका है, जिसको प्रभु के सेवक मूसा ने उन्हें प्रदान किया था।’
Hindi Bible HHBD
और लेवियों का तुम्हारे मध्य में कोई भाग न होगा, क्योंकि यहोवा का दिया हुआ याजकपद ही उनका भाग है; और गाद, रूबेन, और मनश्शे के आधे गोत्रा के लोग यरदन के पूर्व की ओर यहोवा के दास मूसा का दिया हुआ अपना अपना भाग पा चुके हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और लेवियों का तुम्हारे मध्य में कोई भाग न होगा, क्योंकि यहोवा का दिया हुआ याजकपद ही उनका भाग है; और गाद, रूबेन, और मनश्शे के आधे गोत्र के लोग यरदन के पूर्व की ओर यहोवा के दास मूसा का दिया हुआ अपना अपना भाग पा चुके हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारे बीच लेवियों को कोई भाग नहीं दिया गया है, क्योंकि याहवेह की और से मिला हुआ पुरोहित पद ही उनका भाग है. रियूबेन, गाद तथा मनश्शेह के आधे गोत्र को पूर्व में यरदन के दूसरी ओर हिस्सा मिल चुका है, जो, याहवेह के सेवक मोशेह द्वारा उन्हें दिया गया था.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और लेवियों का तुम्हारे मध्य में कोई भाग न होगा, क्योंकि यहोवा का दिया हुआ याजकपद ही उनका भाग है; और गाद, रूबेन, और मनश्शे के आधे गोत्र के लोग यरदन के पूर्व की ओर यहोवा के दास मूसा का दिया हुआ अपना-अपना भाग पा चुके हैं।”