Joshua 19:34 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vahan se vah sivana pashchaim kee or mudkar ajanottabor ko gaya, aur vahan se hukkok ko gaya, aur dakkhian, aur jabooloon ke bhag tak, aur paashchaim kee or ashor ke bhag tak, aur sooyorday kee or yahooda ke bhag ke pas kee yaradan nadee par pahuncha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यह सीमा पश्चिम को अजनोत्ताबोर होकर गई। यह सीमा हुक्कोक पर समाप्त हुई। यह सीमा दक्षिण को जबूलून क्षेत्र तक गई थी। यह सीमा पश्चिम में आशेर के क्षेत्र तक पहुँचती थी। यह सीमा पूर्व में यरदन नदी पर यहूदा को जाती थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्‍पश्‍चात् वह पश्‍चिमी दिशा में अजनोत-ताबोर की ओर मुड़ जाती थी। वहां से हूकोक को जाती थी। वह दक्षिण में जबूलून की सीमा को, पश्‍चिम में आशेर की सीमा को, और यर्दन नदी के तट पर पूर्व दिशा में यहूदा की सीमा को स्‍पर्श करती थी।
Hindi Bible HHBD
और उनका सिवाना हेलेप से, और सानन्नीम में के बांज वृक्ष से, अदामीनेकेब और यब्नेल से होकर, और लक्कूम को जाकर यरदन पर निकला;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वहाँ से वह सीमा पश्‍चिम की ओर मुड़कर अजनोत्ताबोर को गई, और वहाँ से हुक्‍कोक को गई, और दक्षिण, और जबूलून के भाग तक, और पश्‍चिम की ओर आशेर के भाग तक, और सूर्योदय की ओर यहूदा के भाग के पास की यरदन नदी पर पहुँची।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके बाद सीमा पश्चिम में अज़नोथ-ताबोर की ओर मुड़ गई और बढ़ते हुए वहां से हूक्कोक पहुंची. वहां से वह ज़ेबुलून की ओर बढ़ी, जो दक्षिण में है. वहां उसने पश्चिम में आशेर को स्पर्श किया तथा पूर्व में यरदन तटवर्ती यहूदिया को.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वहाँ से वह सीमा पश्चिम की ओर मुड़कर अजनोत्ताबोर को गई, और वहाँ से हुक्कोक को गई, और दक्षिण, और जबूलून के भाग तक, और पश्चिम की ओर आशेर के भाग तक, और सूर्योदय की ओर यहूदा के भाग के पास की यरदन नदी पर पहुँची।