Joshua 19:49 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab desh ka bantta jana sivanon ke anusar nipatt gaya, tab israaeliyon ne noon ke putra yahoshoo ko bhee apane beech men aek bhag diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार प्रमुखों ने प्रदेश का बँटवारा करना और विभिन्न परिवार समूहों को उन्हें देना पूरा किया। जब उन्होंने वह पूरा कर लिया तब इस्राएल के सब लोगों ने नून के पुत्र यहोशू को भी कुछ प्रदेश देने का निश्चय किया। ये वही प्रदेश थे जिन्हें उसको देने का वचन दिया गया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब इस्राएली लोगों ने पैतृक-अधिकार के लिए देश की भूमि का आबंटन-कार्य समाप्त किया, तब उन्होंने अपने साथ यहोशुअ बेन-नून को भी पैतृक-अधिकार के लिए भूमि-भाग दिया।
Hindi Bible HHBD
कुलों के अुनसार दानियों के गोत्रा का भाग नगरों और गांवों समेत यही ठहरा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब देश का बाँटा जाना सीमाओं के अनुसार पूरा हो गया, तब इस्राएलियों ने नून के पुत्र यहोशू को भी अपने बीच में एक भाग दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मीरास के लिए सीमा के अनुसार बंटवारे की प्रक्रिया पूर्ण हो गई, इस्राएल वंशजों ने नून के पुत्र यहोशू को अपने मध्य एक मीरास प्रदान की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब देश का बाँटा जाना सीमाओं के अनुसार पूरा हो गया, तब इस्राएलियों ने नून के पुत्र यहोशू को भी अपने बीच में एक भाग दिया।