Joshua 2:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yah sunate hee hamara man pighal gaya, aur tumhare karan kisee ke jee men jee n raha kyonaki tumhara parameshvar yahova upar ke akash ka aur neeche kee prathvee ka parameshvar haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हम लोगों ने उन घटनाओं को सुना और बहुत अधिक डर गए और अब हम में से कोई व्यक्ति इतना साहसी नहीं कि तुम लोगों से लड़ सके। क्यों? क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा ऊपर स्वर्ग और नीचे धरती पर शासन करता है
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब हमने यह खबर सुनी तब हमारा हृदय भय से आतंकित हो गया। तुम्हारे कारण हमारे किसी भी पुरुष में दम नहीं रहा। तुम्हारा प्रभु परमेश्वर ही ऊपर आकाश में, और नीचे पृथ्वी पर एक मात्र ईश्वर है।
Hindi Bible HHBD
और यह सुनते ही हमारा मन पिघल गया, और तुम्हारे कारण किसी के जी में जी न रहा; क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा ऊपर के आकाश का और नीचे की पृथ्वी का परमेश्वर है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यह सुनते ही हमारा मन पिघल गया, और तुम्हारे कारण किसी के जी में जी न रहा; क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा ऊपर के आकाश का और नीचे की पृथ्वी का परमेश्वर है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुनकर हमारे हृदय कांप गए थे. आप लोगों के कारण हममें से किसी भी व्यक्ति में साहस न रह गया, क्योंकि ऊपर स्वर्ग में और नीचे पृथ्वी पर परमेश्वर ही हैं याहवेह, आपके परमेश्वर.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यह सुनते ही हमारा मन पिघल गया, और तुम्हारे कारण किसी के जी में जी न रहा; क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा ऊपर के आकाश का और नीचे की पृथ्वी का परमेश्वर है।