Joshua 20:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jis se jo koi bool se bina jane kisee ko mar dale, vah un men se kisee men bhag jaae isaliye ve nagar koon ke palatta lenevale se bachane ke liye tumhare sharansthan ttharen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति को मार डालता है, किन्तु ऐसा संयोगवश होता है और उसका इरादा उसे मार डालने का नहीं होता तो वह मृत व्यक्ति के उन सम्बन्धियों से जो बदला लेने के लिए उसे मार डालना चाहते हैं, आत्मरक्षा के लिए सुरक्षा नगर में शरण ले सकता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिससे हत्यारा, जिसने बिना किसी अभिप्राय के अथवा अनजाने में हत्या की है, वहां भाग कर शरण ले सके। ये नगर रक्त-प्रतिशोधी से बचने के लिए तुम्हारे शरण-नगर होंगे।
Hindi Bible HHBD
जिस से जो कोई भूल से बिना जाने किसी को मार डाले, वह उन में से किसी में भाग जाए; इसलिये वे नगर खून के पलटा लेनेवाले से बचने के लिये तुम्हारे शरणस्थान ठहरें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिस से जो कोई भूल से बिना जाने किसी को मार डाले, वह उनमें से किसी में भाग जाए; इसलिये वे नगर खून के पलटा लेनेवाले से बचने के लिये तुम्हारे शरणस्थान ठहरें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ताकि यदि किसी व्यक्ति से अनजाने में किसी की हत्या हो जाए, तब विरोधियों से अपने आपको बचाने के लिए उस शरण के शहर में जाकर छिप सके.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिससे जो कोई भूल से बिना जाने किसी को मार डाले, वह उनमें से किसी में भाग जाए; इसलिए वे नगर खून के पलटा लेनेवाले से बचने के लिये तुम्हारे शरणस्थान ठहरें।