Joshua 20:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah un nagaron men se kisee ko bhag jaa, aur us nagar ke faattk men se khda hokar usake puraaniyon ko apana mukama kah sunaae aur ve usako apane nagar men apane pas ttkai le, aur use koi sthan de, jis men vah unake sath rahe.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“उस व्यक्ति को यह करना चाहिये। जब वह भागे और उन नगरों में से किसी एक में पहुँचे तो उसे नगर द्वार पर रूकना चाहिये। उसे नगर द्वार पर खड़ा रहना चाहिए और नगर प्रमुखों को बताना चाहिए कि क्या घटा है। तब नगर प्रमुख उसे नगर में प्रवेश करने दे सकते हैं। वे उसे अपने बीच रहने का स्थान देंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हत्‍यारा किसी भी शरण-नगर में भाग कर जाएगा। वह उस नगर के प्रवेश-द्वार पर खड़ा होगा, और उस नगर के धर्मवृद्धों को स्‍पष्‍ट स्‍वर में बताएगा कि उससे किस स्‍थिति में हत्‍या हुई है। तब धर्मवृद्ध उसे नगर के भीतर ले जाएंगे और उसे रहने के लिए जगह देंगे। वह उनके साथ रहेगा।
Hindi Bible HHBD
वह उन नगरों में से किसी को भाग जाए, और उस नगर के फाटक में से खड़ा होकर उसके पुरनियों को अपना मुक मा कह सुनाए; और वे उसको अपने नगर में अपने पास टिका लें, और उसे कोई स्थान दें, जिस में वह उनके साथ रहे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह उन नगरों में से किसी को भाग जाए, और उस नगर के फाटक में से खड़ा होकर उसके पुरनियों को अपना मुक़द्दमा कह सुनाए; और वे उसको अपने नगर में अपने पास टिका लें, और उसे कोई स्थान दें, जिसमें वह उनके साथ रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वो व्यक्ति अपनी भूल-चूक को बुजुर्गों को बताए और वे उसे नगर के अंदर ले लें, और उसे ठहरने को जगह दे, ताकि वह उनके साथ रहने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह उन नगरों में से किसी को भाग जाए, और उस नगर के फाटक # में से खड़ा होकर उसके पुरनियों को अपना मुकद्दमा कह सुनाए; और वे उसको अपने नगर में अपने पास टिका लें, और उसे कोई स्थान दें, जिसमें वह उनके साथ रहे।