Joshua 20:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yaadi koon ka palatta lenevala usaka peechha kare, to ve yah janakar ki us ne apane padosee ko bina jane, aur pahile us se bina baair rakhe mara, us koonee ko usake hath men n den.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु वह व्यक्ति जो उसका पीछा कर रहा है वह नगर तक उसका पीछा कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो नगर प्रमुखों को उसे यूँ ही नहीं छोड़ देना चाहिए, बल्कि उन्हें उस व्यक्ति की रक्षा करनी चाहिए जो उनके पास सुरक्षा के लिये आया है। वे उस व्यक्ति की रक्षा इसलिए करेंगे कि उसने जिसे मार डाला है, उसे मार डालने का उसका इरादा नहीं था। यह संयोगवश हो गया। वह क्रोधित नहीं था और उस व्यक्ति को मारने का निश्चय नहीं किया था। यह कुछ ऐसा था, जो हो ही गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि रक्‍त-प्रतिशोधी उसका पीछा करता हुआ वहां आएगा तो धर्मवृद्ध हत्‍यारे को उसके हाथ में नहीं सौंपेंगे; क्‍योंकि उसने अनजाने में अपने पड़ोसी की हत्‍या की है, पड़ोसी के प्रति पहले से उसकी घृणा नहीं थी।
Hindi Bible HHBD
और यदि खून का पलटा लेनेवाला उसका पीछा करे, तो वे यह जानकर कि उस ने अपने पड़ोसी को बिना जाने, और पहिले उस से बिना बैर रखे मारा, उस खूनी को उसके हाथ में न दें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यदि खून का पलटा लेनेवाला उसका पीछा करे, तो वे यह जानकर कि उसने अपने पड़ोसी को बिना जाने, और पहले उससे बिना बैर रखे मारा, उस खूनी को उसके हाथ में न दें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि हत्या का विरोधी उसका पीछा करता है, तो वे उस व्यक्ति को विरोधी के हाथ में न छोड़े, क्योंकि उससे यह हत्या जानबूझकर नहीं हुई है, और न उनके बीच कोई दुश्मनी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यदि खून का पलटा लेनेवाला उसका पीछा करे, तो वे यह जानकर कि उसने अपने पड़ोसी को बिना जाने, और पहले उससे बिना बैर रखे मारा, उस खूनी को उसके हाथ में न दें।