Joshua 20:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab tak vah mandlee ke samhane nyay ke liye khda n ho, aur jab tak un dinon ka mahayajak n mar jaa, tab tak vah usee nagar men rahe usake bad vah koonee apane nagar ko lauttkar jis se vah bhag aya ho apane ghar men fir rahane paae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस व्यक्ति को तब तक उसी नगर में रहना चाहिये जब तक उस नगर के न्यायालय द्वारा उसके मुकदमे का निर्णय नहीं हो जाता और उसे तब तक उसी नगर में रहना चाहिये जब तक महायाजक नहीं मर जाता। तब वह अपने घर उस नगर में लौट सकता है, जहाँ से वह भागता हुआ आया था।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तक वह न्‍याय के लिए मंडली के सम्‍मुख खड़ा नहीं होगा, और जब तक उस समय के महापुरोहित की मृत्‍यु न होगी, तब तक वह नगर में रहेगा। तत्‍पश्‍चात् हत्‍यारा अपने नगर को, जहां से वह भागकर आया है, अपने घर लौट जाएगा।” ’
Hindi Bible HHBD
***
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जब तक वह मण्डली के सामने न्याय के लिये खड़ा न हो, और जब तक उन दिनों का महायाजक न मर जाए, तब तक वह उसी नगर में रहे; उसके बाद वह खूनी अपने नगर को लौटकर जिससे वह भाग आया हो अपने घर में फिर रहने पाए।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हत्यारा उस नगर में तब तक रह सकता है, जब तक वह सभा में न्याय के लिए खड़ा न हो जाए, या जब तक उस समय के महापुरोहित की मृत्यु न हो जाए. उसके बाद ही वह हत्यारा अपने घर जा सकता है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब तक वह मण्डली के सामने न्याय के लिये खड़ा न हो, और जब तक उन दिनों का महायाजक न मर जाए, तब तक वह उसी नगर में रहे; उसके बाद वह खूनी अपने नगर को लौटकर जिससे वह भाग आया हो अपने घर में फिर रहने पाए।’”