Joshua 20:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yareeho ke pas ke yaradan ke poorva kee or unhon ne rooben ke gotra ke bhag men basere ko, jo jangal men chauras boomi par basa hua haai, aur gad ke gotra ke bhag men gilad ke ramot ko, aur manashsho ke gotra ke bhag men bashaan ke galan ko ttharaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
रूबेन के प्रदेश की मरुभूमि में, यरीहो के निकट यरदन नदी के पूर्व में बेसेर; गाद के प्रदेश में गिलाद में रमोत; मनश्शे के प्रदेश में बाशान में गोलान।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्‍होंने यर्दन नदी के पूर्व में, निर्जन प्रदेश में यरीहो के पूर्व में पठार पर स्‍थित बेसर नगर को, जो रूबेन कुल के भूमि-भाग में था गिलआद के रामोत को, जो गाद कुल के भूमि-भाग में था, और बाशान प्रदेश के गोलान नगर को, जो मनश्‍शे गोत्र के भूमि-भाग में था, निश्‍चित किया।
Hindi Bible HHBD
और यरीहो के पास के यरदन के पूर्व की ओर उन्हों ने रूबेन के गोत्रा के भाग में बसेरे को, जो जंगल में चौरस भूमि पर बसा हुआ है, और गाद के गोत्रा के भाग में गिलाद के रमोत को, और मनश्शे के गोत्रा के भाग में बाशान के गालान को ठहराया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यरीहो के पास के यरदन के पूर्व की ओर उन्होंने रूबेन के गोत्र के भाग में बेसेर को, जो जंगल में चौरस भूमि पर बसा हुआ है, और गाद के गोत्र के भाग में गिलाद के रामोत को, और मनश्शे के गोत्र के भाग में बाशान के गोलान को ठहराया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और यरदन के पार येरीख़ो के पूर्व में रियूबेन के गोत्र के मैदानी निर्जन प्रदेश में बेज़र, गाद के गोत्र के गिलआद के रामोथ तथा मनश्शेह गोत्र के बाशान के गोलान भी चुने गये.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यरीहो के पास के यरदन के पूर्व की ओर उन्होंने रूबेन के गोत्र के भाग में बेसेर को, जो जंगल में चौरस भूमि पर बसा हुआ है, और गाद के गोत्र के भाग में गिलाद के रामोत को, और मनश्शे के गोत्र के भाग में बाशान के गोलन को ठहराया।