Joshua 20:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
sare israaeliyon ke liye, aur un ke beech rahanevale paradeashaiyon ke liye bhee, jo nagar is manasa se ttharaae gaae ki jo koi kisee praanee ko bool se mar dale vah un men se kisee men bhag jaa, aur jab tak nyay ke liye mandlee ke samhane khda n ho, tab tak koon ka palatta lenevala use mar dalane n paa, ve yah hee haain..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कोई इस्राएली व्यक्ति या उनके बीच रहने वाला कोई भी विदेशी, यदि किसी को मार डालता है, किन्तु यह संयोगवश हो जाता है, तो वह उन सुरक्षा नगरों में से किसी एक में सुरक्षा के लिये भागकर जा सकता था। तब वह व्यक्ति वहाँ सुरक्षित हो सकता था और पीछा करने वाले किसी के द्वारा नही मारा जा सकता था। उस नगर में उस व्यक्ति के मुकदमे का निबटारा उस नगर के न्यायालय द्वारा होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये नगर समस्त इस्राएली लोगों तथा उनके मध्य निवास करने वाले प्रवासियों के लिए निश्चित किए गए जिससे हत्यारा, जिसने बिना अभिप्राय के हत्या की है, वहां भाग कर शरण ले सके। जब तक वह न्याय के लिए उसी शरण-नगर में मंडली के सम्मुख खड़ा नहीं होगा तब तक वह नगर में रहकर रक्त-प्रतिशोधी के हाथ से अपने प्राण बचाएगा।
Hindi Bible HHBD
सारे इस्राएलियों के लिये, और उन के बीच रहनेवाले परदेशियों के लिये भी, जो नगर इस मनसा से ठहराए गए कि जो कोई किसी प्राणी को भूल से मार डाले वह उन में से किसी में भाग जाए, और जब तक न्याय के लिये मण्डली के साम्हने खड़ा न हो, तब तक खून का पलटा लेनेवाला उसे मार डालने न पाए, वे यह ही हैं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सारे इस्राएलियों के लिये, और उनके बीच रहनेवाले परदेशियों के लिये भी, जो नगर इस मनसा से ठहराए गए कि जो कोई किसी प्राणी को भूल से मार डाले वह उनमें से किसी में भाग जाए, और जब तक न्याय के लिये मण्डली के सामने खड़ा न हो, तब तक खून का पलटा लेनेवाला उसे मार डालने न पाए, वे ये ही हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये सभी नगर उन इस्राएली तथा विदेशी लोगों के लिए हैं, जिनसे अनजाने में किसी की हत्या हो जाती है, वह यहां आ जाए और सुरक्षित रहें ताकि विरोधी उसको मार न सके, जब तक सभा के सामने खूनी को नहीं लाया जाता तब तक वह व्यक्ति शरण शहर में ही रह सकता है!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सारे इस्राएलियों के लिये, और उनके बीच रहनेवाले परदेशियों के लिये भी, जो नगर इस मनसा से ठहराए गए कि जो कोई किसी प्राणी को भूल से मार डाले वह उनमें से किसी में भाग जाए, और जब तक न्याय के लिये मण्डली के सामने खड़ा न हो, तब तक खून का पलटा लेनेवाला उसे मार डालने न पाए, वे यह ही हैं।