Joshua 21:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir leviyon ke kulon men ke geshareniyon ko manashsho ke adho gotra ke bhag men se apanee apanee charaiyon samet koonee ke sharan nagar bashaan ka golan aur beshatara ye do nagar diae gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
लेवीवंशी परिवार समूह के गेर्शोनी समूह को ये नगर दिये गए थे। मनश्शे परिवार समूह के आधे परिवार ने उन्हे बाशान में गोलान दिया। (गोलान एक सुरक्षा नगर था)। मनश्शे ने उन्हें बेशतरा भी दिया। इन दोनों नगरों के चारों ओर की भूमि भी उनके जानवरों के लिये गेर्शोनी समूह को दी गई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
लेवी कुल के गेर्शोन गोत्र के पुरोहितों को अर्ध मनश्‍शे गोत्र के ये नगर दिए गए: बाशान-प्रदेश में स्‍थित गोलान (हत्‍यारे के लिए निश्‍चित किया गया शरण-नगर) और बएश्‍तराह; चरागाह-भूमि सहित कुल दो नगर।
Hindi Bible HHBD
फिर लेवियों के कुलों में के गेर्शोनियों को मनश्शे के आधे गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत खूनी के शरण नगर बाशान का गोलान और बेशतरा; ये दो नगर दिए गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर लेवियों के कुलों में के गेर्शोनियों को मनश्शे के आधे गोत्र के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत खूनी के शरण नगर बाशान का गोलान और बेशतरा; ये दो नगर दिए गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
गेरशोन वंश को, जो लेवी गोत्र से थे: मनश्शेह के आधे गोत्र में से बाशान का गोलान (जो हत्यारे के लिए निश्चित शरण शहर था) और उसके चराइयों सहित, बएशतरा उसके चराइयों सहित, दो नगर दिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर लेवियों के कुलों में के गेर्शोनियों को मनश्शे के आधे गोत्र के भाग में से अपनी-अपनी चराइयों समेत खूनी के शरणनगर बाशान का गोलन और बेशतरा; ये दो नगर दिए गए।