Joshua 21:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur naptalee ke gotra ke bhag men se apanee apanee charaiyon samet koonee ke sharan nagar galeel ka kedesha, fir hammotador, aur kartana ye teen nagar diae gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नप्ताली के परिवार समूह ने उन्हें गलील में केदेश दिया। (केदेश एक सुरक्षा नगर था।) नप्ताली ने उन्हें हम्मोतदोर और कर्तान भी दिया। इन तीनों नगरों के चारों ओर की भूमि भी उनके जानवरों के लिये गेर्शोनी समूह को दी गई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्‍हें नफ्‍ताली कुल के ये नगर प्राप्‍त हुए: गलील प्रदेश में स्‍थित केदश (हत्‍यारे के लिए निश्‍चित किया गया शरण-नगर), हम्‍मोतदोर और कर्तान; चरागाह-भूमि सहित कुल तीन नगर।
Hindi Bible HHBD
और नप्ताली के गोत्रा के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत खूनी के शरण नगर गलील का केदेश, फिर हम्मोतदोर, और कर्तान; ये तीन नगर दिए गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और नप्‍ताली के गोत्र के भाग में से अपनी अपनी चराइयों समेत खूनी के शरण नगर गलील का केदेश, फिर हम्मोतदोर, और कर्तान; ये तीन नगर दिए गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
नफताली गोत्र से: उन्होंने उन्हें गलील में केदेश (जो हत्यारे के लिए निश्चित शरण शहर था), हम्मोथ-दोर तथा करतान; उनके चराइयों सहित तीन नगर दिये.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और नप्ताली के गोत्र के भाग में से अपनी-अपनी चराइयों समेत खूनी के शरणनगर गलील का केदेश, फिर हम्मोतदोर, और कर्तान; ये तीन नगर दिए गए।