Joshua 21:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur kahatiyon ke kulon ke nam par chitthee nikalee. isaaliye leaviyon men se haroon yajak ke vansh ko yahoodee, shaimon, aur binyameen ke gotraen ke bhagon men se terah nagar mile..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कहात परिवार लेवी परिवार समूह से था। कहात परिवार के एक भाग को तेरह नगर दिये गये। ये नगर उस क्षेत्र में थे जो यहूदा, शिमोन और बिन्यामीन का हुआ करता था। ये नगर उन कहातियों को दिये गये थे जो याजक हारून के वंशज थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पहले क्रम में कहात गोत्र के नाम पर चिट्ठी निकली। लेवीय पुरोहित जो पुरोहित हारून के वंशज थे उन्हें यहूदा, शिमोन और बिन्यामिन कुल के तेरह नगर प्राप्त हुए।
Hindi Bible HHBD
और कहतियों के कुलों के नाम पर चिट्ठी निकली। इसलिये लेवियों में से हारून याजक के वंश को यहूदी, शिमोन, और बिन्यामीन के गोत्रों के भागों में से तेरह नगर मिले।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब कहातियों के कुलों के नाम पर चिट्ठी निकली। इसलिये लेवियों में से हारून याजक के वंश को यहूदी, शिमोन, और बिन्यामीन के गोत्रों के भागों में से तेरह नगर मिले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पहला नाम कोहाथ के परिवारों का आया, जो अहरोन वंश के लेवियों में से थे. यहूदाह, शिमओन तथा बिन्यामिन गोत्र को बांटी गई भूमि में से तेरह नगर उन्हें मिले.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब कहातियों के कुलों के नाम पर चिट्ठी निकली। इसलिए लेवियों में से हारून याजक के वंश को यहूदी, शिमोन, और बिन्यामीन के गोत्रों के भागों में से तेरह नगर मिले।