Joshua 22:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova kee saree mandlee yah kahatee haai, ki tum ne israael ke parameshvar yahova ka yah kaaisa vishvasaghaat kiya aj jo tum ne aek vedee bana lee haai, is men tum ne usake peechhe chalana chhodkar usake virooddh aj balava kiya haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“इस्राएल के सभी लोग तुमसे पूछते हैं: तूने इस्राएल के परमेश्वर के विरूद्ध यह क्यों किया? तुम यहोवा के विपरीत कैसे हो गये? तुम लोगों ने अपने लिये वेदी क्यों बनाई? तुम जानते हो कि यह परमेश्वर की शिक्षा के विरूद्ध है!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘प्रभु की समस्‍त मंडली यह कहती है: “क्‍यों तुमने इस्राएल के परमेश्‍वर के प्रति यह विश्‍वासघात किया और प्रभु का अनुसरण करना छोड़ दिया? आज तुमने यह वेदी बनाकर प्रभु के प्रति विद्रोह किया है।
Hindi Bible HHBD
यहोवा की सारी मण्डली यह कहती है, कि तुम ने इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का यह कैसा विश्वासघात किया; आज जो तुम ने एक वेदी बना ली है, इस में तुम ने उसके पीछे चलना छोड़कर उसके विरूद्ध आज बलवा किया है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यहोवा की सारी मण्डली यह कहती है, ‘तुम ने इस्राएल के परमेश्‍वर यहोवा का यह कैसा विश्‍वासघात किया; आज जो तुम ने एक वेदी बना ली है, इस में तुम ने उसके पीछे चलना छोड़कर उसके विरुद्ध आज बलवा किया है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“याहवेह की पूरी प्रजा की ओर से यह संदेश है: ‘इस्राएल के परमेश्वर के प्रति तुमने गलत काम क्यों किया? तुमने उनके वचन पर चलना छोड़ दिया और तुमने अपने लिए एक वेदी बनाई है. तुमने याहवेह के विरुद्ध पाप किया है!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यहोवा की सारी मण्डली यह कहती है, कि ‘तुम ने इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का यह कैसा विश्वासघात किया; आज जो तुम ने एक वेदी बना ली है, इसमें तुम ने उसके पीछे चलना छोड़कर उसके विरुद्ध आज बलवा किया है?