Joshua 22:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
dekho, jab jerah ke putra akan ne arpan kee hui vastu ke vishay men vishvasaghaat kiya, tab kya yahova ka kop israael kee pooree mandlee par n bhdka? aur us puroosh ke adharma ka praandand akele usee ko n mila..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“‘जेरह के पुत्र आकान को याद करो। आकान अपने पाप के कारण मरा। उसने उन चीज़ों के सम्बन्ध में आदेश का पालन करने से इन्कार किया, जिन्हें नष्ट किया जाना था। उस एक व्यक्ति ने परमेश्वर के नियम को तोड़ा, किन्तु इस्राएल के सभी लोगों को दण्ड मिला। आकान अपने पाप के कारण मरा। किन्तु बहुत से अन्य लोग भी मरे।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जेरह के पुत्र आकन की घटना स्‍मरण करो। उसने प्रभु के लिए अर्पित लूट की सामग्री के विषय में विश्‍वास-भंग किया था, और समस्‍त इस्राएली मंडली के प्रति प्रभु का क्रोध भड़क उठा था। अपने अधर्म के कारण न केवल वह नष्‍ट हुआ था, वरन् उसके साथ अन्‍य लोग भी।” ’
Hindi Bible HHBD
देखो, जब जेरह के पुत्रा आकान ने अर्पण की हुई वस्तु के विषय में विश्वासघात किया, तब क्या यहोवा का कोप इस्राएल की पूरी मण्डली पर न भड़का? और उस पुरूष के अधर्म का प्राणदण्ड अकेले उसी को न मिला।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देखो, जब जेरह के पुत्र आकान ने अर्पण की हुई वस्तु के विषय में विश्‍वासघात किया, तब क्या यहोवा का कोप इस्राएल की पूरी मण्डली पर न भड़का? और उस पुरुष के अधर्म का प्राणदण्ड अकेले उसी को नहीं मिला। ’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या, तुम्हें याद नहीं कि ज़ेराह के पुत्र आखान ने भेंट की हुई वस्तुओं के संबंध में छल किया, और पूरे इस्राएल पर दंड आया? उसकी गलती के कारण केवल उसकी ही मृत्यु नहीं हुई.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देखो, जब जेरह के पुत्र आकान ने अर्पण की हुई वस्तु के विषय में विश्वासघात किया, तब क्या यहोवा का कोप इस्राएल की पूरी मण्डली पर न भड़का? और उस पुरुष के अधर्म का प्राणदण्ड अकेले उसी को न मिला।’”