Joshua 22:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu ham ne isee vichar aur manasa se yah kiya haai ki kaheen bhavishy men tumharee santan hamaree santan se yah n kahane lage, ki tum ko israael ke parameshvar yahova se kya kama?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नहीं! हम लोगों ने इसे इस उद्देश्य से नहीं बनाया है। हम लोगों ने ये वेदी क्यों बनाई है? हम लोगों को भय था कि भविष्य में तुम्हारे लोग हम लोगों को अपने राष्ट्र का एक भाग नहीं समझेंगे। तब तुम्हारे लोग यह कहेंगे, तुम लोग इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की उपासना नहीं कर सकते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर नहीं; हमने यह कार्य विशेष कारण से किया है। हम चिन्‍तित हैं कि भविष्‍य में तुम्‍हारे वंशज हमारे वंशजों से यह कहेंगे, “इस्राएल के प्रभु परमेश्‍वर से तुम्‍हारा क्‍या काम?
Hindi Bible HHBD
परन्तु हम ने इसी विचार और मनसा से यह किया है कि कहीं भविष्य में तुम्हारी सन्तान हमारी सन्तान से यह न कहने लगे, कि तुम को इस्राएल के परमेश्वर यहोवा से क्या काम?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु हम ने इसी विचार और मनसा से यह किया है कि कहीं भविष्य में तुम्हारी सन्तान हमारी सन्तान से यह न कहने लगे, ‘तुम को इस्राएल के परमेश्‍वर यहोवा से क्या काम?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यह करने के पीछे हमारी यह इच्छा थी: भविष्य में कहीं वह समय न आ जाए, जब आपके बच्‍चे हमारे बच्चों से कहें, ‘इस्राएल के परमेश्वर याहवेह से तुम्हारा क्या लेना देना है?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु हमने इसी विचार और मनसा से यह किया है कि कहीं भविष्य में तुम्हारी सन्तान हमारी सन्तान से यह न कहने लगे, ‘तुम को इस्राएल के परमेश्वर यहोवा से क्या काम?