Joshua 22:31 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur aeleeajar yajak ke putra peenahas ne roobeaniyo, gadiyo, aur manashshoiyon se kaha, tum ne jo yahova ka aeesa vishvasaghaat naheen kiya, is se aj ham ne yah jan liya ki yahova hamare beech men haai: aur tum logon ne israaeliyon ko yahova ke hath se bachaya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए याजक एलीआज़र के बारे में पीनहास ने कहा, “अब हम लोग समझते हैं कि योहवा हमारे साथ है और हम लोग जानते हैं कि तुम में से कोई भी उसके विपरीत नहीं गए हो। हम लोग प्रसन्न हैं कि इस्राएल के लोगों को यहोवा से दण्ड नहीं मिलेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पुरोहित एलआजर के पुत्र पीनहास ने रूबेन और गाद कुल के तथा अर्ध मनश्शे गोत्र के लोगों से कहा, ‘तुमने प्रभु से विश्वासघात नहीं किया। इसलिए अब हमें ज्ञात हुआ कि प्रभु निश्चय ही हमारे मध्य उपस्थित है। तुमने इस्राएली समाज को प्रभु के हाथों दण्डित होने से बचा लिया।’
Hindi Bible HHBD
और एलीआजर याजक के पुत्रा पीनहास ने रूबेनियों, गादियों, और मनश्शेइयों से कहा, तुम ने जो यहोवा का ऐसा विश्वासघात नहीं किया, इस से आज हम ने यह जान लिया कि यहोवा हमारे बीच में है: और तुम लोगों ने इस्राएलियों को यहोवा के हाथ से बचाया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और एलीआज़ार याजक के पुत्र पीनहास ने रूबेनियों, गादियों, और मनश्शेइयों से कहा, “तुम ने जो यहोवा का ऐसा विश्वासघात नहीं किया, इस से आज हम ने यह जान लिया कि यहोवा हमारे बीच में है: और तुम लोगों ने इस्राएलियों को यहोवा के हाथ से बचाया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एलिएज़र के पुत्र फिनिहास ने रियूबेन, गाद तथा मनश्शेह वंश को बताया, “आज हमें विश्वास हो गया हैं कि याहवेह हमारे साथ है, क्योंकि तुमने याहवेह की दृष्टि में कोई बुरा नहीं किया हैं. तुमने इस्राएल वंश को याहवेह के द्वारा सजा पाने से बचा लिया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और एलीआजर याजक के पुत्र पीनहास ने रूबेनियों, गादियों, और मनश्शेइयों से कहा, “तुम ने जो यहोवा का ऐसा विश्वासघात नहीं किया, इससे आज हमने यह जान लिया कि यहोवा हमारे बीच में है: और तुम लोगों ने इस्राएलियों को यहोवा के हाथ से बचाया है।”