Joshua 22:33 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab israaelee prasann hue aur parameshvar ko dhany kaha, aur roobeaniyon aur gaadiyon se ladne aur unake rahane ka desh ujadne ke liye chaddhai karane kee charcha fir n kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोग भी सन्तुष्ट हो गए। वे प्रसन्न थे और उन्होंने परमेश्वर को धन्यवाद दिया। उन्होंने निर्णय लिया कि वे रूबेन, गाद और मनश्शे के लोगों के विरुद्ध जाकर नहीं लड़ेंगे। उन्होंने उन प्रदेशों को नष्ट न करने का निर्णय किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह समाचार इस्राएली समाज को अपनी दृष्‍टि में अच्‍छा लगा। उन्‍होंने परमेश्‍वर की स्‍तुति की। उन्‍होंने रूबेन और गाद कुल के विरुद्ध युद्ध करने तथा उनके प्रदेश को, जहां वे रहते थे, नष्‍ट करने का विचार त्‍याग दिया।
Hindi Bible HHBD
तब इस्राएली प्रसन्न हुए; और परमेश्वर को धन्य कहा, और रूबेनियों और गादियों से लड़ने और उनके रहने का देश उजाड़ने के लिये चढ़ाई करने की चर्चा फिर न की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब इस्राएली प्रसन्न हुए; और परमेश्‍वर को धन्य कहा, और रूबेनियों और गादियों से लड़ने और उनके रहने का देश उजाड़ने के लिये चढ़ाई करने की चर्चा फिर न की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सब बात सुनकर इस्राएल वंशी खुश हो गए. उन्होंने परमेश्वर की महिमा की. और उन्होंने उस देश को, जिसमें रियूबेन तथा गाद वंश के लोग रह रहे थे, नष्ट करने के उद्देश्य से उनसे युद्ध करने का विचार छोड़ दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब इस्राएली प्रसन्न हुए; और परमेश्वर को धन्य कहा, और रूबेनियों और गादियों से लड़ने और उनके रहने का देश उजाड़ने के लिये चढ़ाई करने की चर्चा फिर न की।