Joshua 23:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tum men se aek manushy hajar manushyon ko bhgaaega, kyonaki tumhara parameshvar yahova apane vachan ke anusar tumharee or se ladta haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा की सहायता से इस्राएल का एक व्यक्ति एक हजार व्यक्तियों को हरा सकता है। इसका कारण यह है कि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हारे लिये युद्ध करता है। यहोवा ने यह करने का वचन दिया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम्‍हारा एक सैनिक शत्रुपक्ष के हजार सैनिकों को भगा सकता है; क्‍योंकि प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हारे लिए उनसे युद्ध करता है, जैसा उसने तुमसे कहा है।
Hindi Bible HHBD
तुम में से एक मनुष्य हजार मनुष्यों को भगाएगा, क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा अपने वचन के अनुसार तुम्हारी ओर से लड़ता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम में से एक मनुष्य हज़ार मनुष्यों को भगाएगा, क्योंकि तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा अपने वचन के अनुसार तुम्हारी ओर से लड़ता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुममें से एक ही व्यक्ति हजार शत्रुओं को मारने के लिए काफ़ी है; क्योंकि तुमसे किए वायदे के अनुसार याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर, तुम्हारी ओर से लडते आये हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम में से एक मनुष्य हजार मनुष्यों को भगाएगा, क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा अपने वचन के अनुसार तुम्हारी ओर से लड़ता है।