Joshua 24:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir maain ne tumhen aeesa desh diya jis men tum ne parishram n kiya tha, aur aeese nagar bhee diae haain jinhen tum ne n basaya tha, aur tum un men base ho aur jin dakh aur jalapai ke bageechon ke fal tum khate ho unhen tum ne naheen lagaya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“‘यह मैं, ही था, जिसने तुम्हें वह प्रदेश दिया! मैंने तुम्हें वह प्रदेश दिया जहाँ तुम्हें कोई काम नहीं करना पड़ा। मैंने तुम्हें नगर दिये जिन्हें तुम्हें बनाना नहीं पड़ा। अब तुम उस प्रदेश और उन नगरों में रहते हो। तुम्हारे पास अंगूर की बेलें और जैतून के बाग हैं, किन्तु उन बागों को तुम ने नहीं लगाया था।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने तुम्‍हें ऐसा देश दिया, जिसकी भूमि पर तुमने परिश्रम नहीं किया। मैंने तुम्‍हें ऐसे नगर दिए, जिनका निर्माण तुमने नहीं किया, पर तुम उनमें निवास करते हो। तुम ऐसे अंगूर के उद्यान और जैतून के वृक्षों के फल खाते हो, जिनको तुमने नहीं लगाया।
Hindi Bible HHBD
फिर मैं ने तुम्हें ऐसा देश दिया जिस में तुम ने परिश्रम न किया था, और ऐसे नगर भी दिए हैं जिन्हें तुम ने न बसाया था, और तुम उन में बसे हो; और जिन दाख और जलपाई के बगीचों के फल तुम खाते हो उन्हें तुम ने नहीं लगाया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मैं ने तुम्हें ऐसा देश दिया जिस में तुम ने परिश्रम न किया था, और ऐसे नगर भी दिए हैं जिन्हें तुम ने न बसाया था, और तुम उनमें बसे हो; और जिन दाख और जैतून के बगीचों के फल तुम खाते हो उन्हें तुम ने नहीं लगाया था। ’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने तुम्हें एक ऐसा देश दिया है, जिसके लिए तुमने कोई मेहनत नहीं की; ऐसे नगर, जिनको तुमने नहीं बनाया, जहां अब तुम रह रहे हो. तुम उन दाख की तथा जैतून की बगीचे के फलों को खा रहे हो, जिनको तुमने नहीं लगाया!’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैंने तुम्हें ऐसा देश दिया जिसमें तुम ने परिश्रम न किया था, और ऐसे नगर भी दिए हैं जिन्हें तुम ने न बसाया था, और तुम उनमें बसे हो; और जिन दाख और जैतून के बगीचों के फल तुम खाते हो उन्हें तुम ने नहीं लगाया था।’