Joshua 24:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir maain ne moosa aur haroon ko bhejakar un sab kamon ke dara jo maain ne misr men kiae us desh ko mara aur usake bad tum ko nikal laya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“‘तब मैंने मूसा और हारून को मिस्र भेजा। मैं उनसे यह चाहता था कि मेरे लोगों को मिस्र से बाहर लाएँ। मैंने मिस्र के लोगों पर भयंकर विपत्तियाँ पड़ने दीं। तब मैं तुम्हारे लोगों को मिस्र से बाहर लाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने मूसा और हारून को भेजा। जो विनाशक कार्य मैंने मिस्र देश में किए, उनके द्वारा उस देश को नष्‍ट कर दिया, और उसके पश्‍चात् तुम्‍हें वहां से बाहर निकाल लिया।
Hindi Bible HHBD
फिर मैं ने मूसा और हारून को भेजकर उन सब कामों के द्वारा जो मैं ने मि में किए उस देश को मारा; और उसके बाद तुम को निकाल लाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मैं ने मूसा और हारून को भेजकर उन सब कामों के द्वारा जो मैं ने मिस्र में किए, उस देश को मारा; और उसके बाद तुम को निकाल लाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘तब मैं, याहवेह ने मोशेह तथा अहरोन को उनके बीच भेजा. मैंने मिस्र देश पर विपत्तियां भेजी, फिर मैं तुम्हें वहां से निकाल लाया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैंने मूसा और हारून को भेजकर उन सब कामों के द्वारा जो मैंने मिस्र में किए उस देश को मारा; और उसके बाद तुम को निकाल लाया।