Joshua 24:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab maain tum ko un aemoriyon ke desh men le aya, jo yaradan ke us par base the aur ve tum se lade aur maain ne unhen tumhare vash men kar diya, aur tum unake desh ke adhaikaree ho gaa, aur maain ne unako tumhare samhane se satyanash kar dala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मैं तुम्हें एमोरी लोगों के प्रदेश में लाया। यह यरदन नदी के पूर्व में था। वे लोग तुम्हारे विरूद्ध लड़े, किन्तु मैंने तुम्हें उनको पराजित करने दिया। मैंने तुम्हें उन लोगों को नष्ट करने के लिए शक्ति दी। तब तुमने उस देश पर अधिकार किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तब मैं तुम्हे यर्दन नदी की पूर्व दिशा में रहनेवाली एमोरी जाति के देश में लाया। उन्होंने तुमसे युद्ध किया। मैंने उन्हें तुम्हारे हाथ में दे दिया। तुमने उनके देश पर अधिकार कर लिया। इस प्रकार मैंने एमोरी जाति को तुम्हारे सामने नष्ट कर दिया।
Hindi Bible HHBD
तब मैं तुम को उन एमोरियों के देश में ले आया, जो यरदन के उस पार बसे थे; और वे तुम से लड़े और मैं ने उन्हें तुम्हारे वश में कर दिया, और तुम उनके देश के अधिकारी हो गए, और मैं ने उनको तुम्हारे साम्हने से सत्यानाश कर डाला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मैं तुम को उन एमोरियों के देश में ले आया, जो यरदन के उस पार बसे थे; और वे तुम से लड़े, और मैं ने उन्हें तुम्हारे वश में कर दिया, और तुम उनके देश के अधिकारी हो गए, और मैं ने उनका तुम्हारे सामने से सत्यानाश कर डाला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘फिर मैं तुम्हें अमोरियों के देश में ले आया, जो यरदन के दूसरी ओर रहते थे. उन्होंने तुमसे युद्ध किया और मैंने उन्हें तुम्हारे अधीन कर दिया. तुमने उनके देश पर अधिकार कर लिया. तुम्हारे सामने मैंने उन्हें नाश कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मैं तुम को उन एमोरियों के देश में ले आया, जो यरदन के उस पार बसे थे; और वे तुम से लड़े और मैंने उन्हें तुम्हारे वश में कर दिया, और तुम उनके देश के अधिकारी हो गए, और मैंने उनका तुम्हारे सामने से सत्यानाश कर डाला।