Joshua 3:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
bihan ko yahoshoo sabere utta, aur sab israaeliyon ko sath le shaitteem se kooch kar yaradan ke kinare aya aur ve par utarane se pahile vaheen ttkai gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दूसरे दिन सवेरे यहोशू और इस्राएल के सभी लोग उठे और शित्तीम को उन्होंने छोड़ दिया। उन्होंने यरदन नदी तक यात्रा की। उन्होंने पार करने के पहले यरदन नदी पर डेरे लगाए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोशुअ सबेरे उठा। उसने इस्राएली समाज के साथ शिट्टीम के पड़ाव से प्रस्‍थान किया। वे यर्दन नदी के तट पर पहुंचे। उन्‍होंने उस पार जाने से पूर्व वहां पर पड़ाव डाला।
Hindi Bible HHBD
बिहान को यहोशू सबेरे उठा, और सब इस्राएलियों को साथ ले शित्तीम से कूच कर यरदन के किनारे आया; और वे पार उतरने से पहिले वहीं टिक गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोशू सबेरे उठा, और सब इस्राएलियों को साथ ले शित्तीम से कूच कर यरदन के किनारे आया; और वे पार उतरने से पहले वहीं टिक गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दूसरे दिन सुबह जल्दी उठकर यहोशू एवं इस्राएल वंशज शित्तीम से चलकर यरदन गए और उसे पार करने के पहले उन्होंने वहां पड़ाव डाला.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोशू सवेरे उठा, और सब इस्राएलियों को साथ ले शित्तीम से कूच कर यरदन के किनारे आया; और वे पार उतरने से पहले वहीं टिक गए।